Sunday, May 19, 2024
HomePakurछात्राओं को कानूनी ज्ञान और किशोर समस्या पर आधारित विषयों पर जागरूक...

छात्राओं को कानूनी ज्ञान और किशोर समस्या पर आधारित विषयों पर जागरूक किया गया

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें


पाकुड़। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर सचिव अजय कुमार गुड़िया के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता शिविर लीगल लिटरेसी क्लब जिदातो गर्ल्स हाई स्कूल में अयोजित की गई। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को कानूनी ज्ञान और किशोर समस्या पर आधारित विषयों पर जागरूक करना था।

उक्त कार्यक्रम के तहत पीएलवी कमला राय गांगुली एवं शिक्षिका जॉली मरांडी ने संयुक्त रूप से किशोर समस्याये जो तनाव, गलत संगत, समेत अन्य दबाव सही निर्णय न लेने से कम उम्र में गलत दिशा पर चले जाते हैं, इन सभी से कैसे बचे उनके हित और उनके अवस्था प्रारंभिक, मध्य, और अंतिम का जिक्र करते हुए कई महत्वपूर्ण जानकारी दी।

शिविर में विभिन्न कानूनी विषयों पर चर्चा की गई। जिनमें छात्रों के मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, और समाज में अपनी भागीदारी महत्वपूर्ण थे। विशेष रूप से छात्राओं को यह बताया गया कि कैसे वे कानूनी तौर पर अपने अधिकारों का प्रयोग कर सकते हैं और कैसे वे समाज में उत्तरदायी नागरिक बन सकते हैं। साथ ही, पीएलवी कमला राय ने छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर दे कर उन्हें यह बताया कि कैसे वे अपने कानूनी अधिकारों का संरक्षण कर सकते हैं।

साथ ही कनूनी तौर पर छात्राओं को मजबूत करने के लिए उनके मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य पर प्रकाश डालते हुए जागरूक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाली मुफ्त कानूनी सहायता के बारे विस्तृत जानकारी दी गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित विधिक जागरूकता शिविर ने छात्राओं को कानूनी ज्ञान और संवेदनशीलता के माध्यम से समाज में जागरूक बनाने का प्रयास किया। इससे छात्राओं की सोच विकसित होने में मदद मिलेगी और वे अपने अधिकारों की रक्षा करने के साथ साथ कर्तव्यों के प्रति संवेदनशील होंगे।

मौके पर पीएलवी, शिक्षिका समेत कई संख्या में छात्रायें उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments