बुधवार, अक्टूबर 4, 2023
होममोबाइल न्यूज़भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 को लाइव देखने का मौका, ISRO ने...

भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 को लाइव देखने का मौका, ISRO ने दिया निमंत्रण

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

देश के चंद्रमा पर भेजे जाने वाले मिशन चंद्रयान-3 के लॉन्च को लाइव देखने का मौका मिल सकता है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने नागरिकों को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में SDSC-SHAR की लॉन्च व्यू गैलरी से चंद्रयान-3 के लॉन्च को लाइव देखने का निमंत्रण दिया है। 

इसके लिए lvg.shar.gov.in/VSCREGISTRATIO पर रजिस्टर करना होगा। ISRO ने ट्वीट कर बताया है, “व्हीकल के इलेक्ट्रिक टेस्ट पूरे हो गए हैं। लॉन्च को श्रीहरिकोटा में SDSC-SHAR की लॉन्च व्यू गैलरी से देखने के लिए नागरिकों को निमंत्रित किया जाता है। इसके लिए https://lvg.shar.gov.in/VSCREGISTRATIO पर रजिस्टर करना होगा।” इससे पहले ISRO के डायरेक्टर,  S Somanath ने बताया था कि चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा में सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने कहा था, “अगर सब कुछ ठीक रहता है तो चंद्रयान 23 अगस्त को लैंड करेगा। इस तिथि का फैसला चंद्रमा पर सूर्योदय के आधार पर किया गया है। हालांकि, अगर इसमें देरी होती है तो हमें लैंडिंग को अगले महीने सितंबर में रखना होगा।” 

चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग और मूवमेंट की क्षमता के प्रदर्शन के लिए चंद्रयान 3 को भेजा जा रहा है। चंद्रमा पर देश के दूसरे मिशन चंद्रयान-2 को लगभग चार वर्ष पहले लॉन्च किया गया था। हालांकि, विक्रम लूनर लैंडर के चंद्रमा पर क्रैश होने के कारण यह मिशन नाकाम हो गया था। ISRO ने Gaganyaan प्रोजेक्ट में जल्दबाजी नहीं करने का फैसला किया है। यह अंतरिक्ष में यात्रियों के साथ एक मिशन है। ISRO ने इस मिशन को इस तरीके से डिजाइन किया है कि जिससे यह पहली कोशिश में ही सफलता हासिल कर सकेगा। इसके लिए टेस्टिंग और डिमॉन्स्ट्रेशन में बढ़ोतरी की गई है। 

ISRO ने Gaganyaan प्रोजेक्ट में जल्दबाजी नहीं करने का फैसला किया है। यह अंतरिक्ष में यात्रियों के साथ एक मिशन है। ISRO ने इस मिशन को इस तरीके से डिजाइन किया है कि जिससे यह पहली कोशिश में ही सफलता हासिल कर सकेगा। इसके लिए टेस्टिंग और डिमॉन्स्ट्रेशन को बढ़ाया गया है। पिछले महीने इस बारे में Somanath ने संवाददाताओं को बताया था कि गगनयान को दो वर्ष पहले लॉन्च किया जाना था लेकिन कोरोना की वजह से इसमें देरी हुई है। उन्होंने कहा था, “हमारी सोच अब अलग है। हम जल्दबाजी नहीं करना चाहते। हमने फैसला कर लिया है। इस ह्युमन स्पेस फ्लाइट का मुख्य उद्देश्य एक पूरी तरह निश्चित सुरक्षित मिशन है।” 

Source link

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments