Saturday, July 27, 2024
HomePakurझारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन निजी विद्यालयों के लिए लगातार संघर्ष करेगा: रामरंजन...

झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन निजी विद्यालयों के लिए लगातार संघर्ष करेगा: रामरंजन कुमार सिंह

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के महासचिव रामरंजन कुमार सिंह ने झारखंड राज्य के सभी प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधकों से अपील करते हुए कहा है कि आपलोग घबराये नहीं एकजुट होकर आगे निर्णायक आंदोलन छेड़ने के लिए संगठित हो, झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन सभी निजी विद्यालयों के अस्तित्व को बचाने के लिए अंतिम दम तक संघर्ष करेगा।

रामरंजन कुमार सिंह ने कहा 6 मार्च 2024 को झारखंड उच्च न्यायालय में याचिका डब्ल्यू पी (सी) 5455/2019 की सुनवाई एवं फैसले होने की तारीख की प्रतीक्षा की जा रही है। माननीय हाईकोर्ट के फैसले के बाद झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की राज्यस्तरीय बैठक करके आगे की रणनीति तैयार किया जायेगा। सभी निजी विद्यालयों के प्रबंधको से आग्रह किया जाता है कि आपलोग झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण कर के एकजुटता से संख्या बल बढ़ायें। सदस्यता ग्रहण करने हेतु इच्छुक हमारे मोबाइल संख्या 7250750800 पर संपर्क करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments