
पाकुड़। जिले के पाकुड़ प्रखंड के झिकरहट्टी पूर्वी पंचायत में आयोजित झामुमो के पदयात्रा सह न्याययात्रा कार्यक्रम के तहत झामुमो कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष श्याम यादव व पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख के नेतृत्व में अपने नेता हेमंत सोरेन के जल्द न्याय के लिए न्यायमार्च निकाला।
न्याययात्रा में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजुद थे। न्याययात्रा के माध्यम से झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि आज जिस प्रकार से लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, उसे पूरा प्रदेश देख रहा है। भाजपा के लोग झारखंडी जनता द्वारा चुनी गई लोकप्रिय सरकार और राज्य के विकास पुरुष मुख्यमंत्री आदरणीय श्री हेमंत सोरेन जी के लोकप्रियता से घबराकर उन्हें जेल में डालने का काम किया है। केन्द्र की भाजपा सरकार हमारे नेता को चाहे कितना ही परेशान करले, हम झामुमो के कार्यकर्ता डरनेवाले नही। झामुमो के कार्यकर्ता पूरे आक्रोश के साथ अपने नेता श्री हेमंत सोरेन जी के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े है और अपने नेता आदरणीय श्री हेमंत सोरेन जी के जेल से बाहर नही निकलने तक हमार न्याययात्रा जारी रहेगा। झामुमो व उसके कार्यकर्ता संविधान को मानने वाले लोग है इसलिये हम लोकतांत्रिक तरीके से अपने नेता के न्याय के लिए पदयात्रा सह न्यायमार्च निकाल रहे है जो कि आगे भी जारी रहेगा।
मौके पर प्रखंड सचिव राजेश सरकार, उपाध्यक्ष अजफारुल शेख, संगठन सचिव कौशर अली, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन जिला सदस्य फिरोज अली, दयानंद भगत, तनवीर आलम, कृष्णा मंडल ,मनिरूल शेख, फिटू शेख़, रफिजुद्दीन शेख़, फुरकान शेख़, जोरसीड शेख़, सोफीकुल शेख़, सईदुल शेख़ मीरू शेख़, कौसर शेख़ फ़ेकरूल शेख़, साफिकुल शेख़, सद्दाम शेख़, फ़िरोज हक, अंजरुल शेख़, रोकी शेख़, साह आलम, सितारा शेख़, बारिक शेख़, महिरुद्दीन शेख़, अंसरुल शेख़, आलिम शेख़ सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।