Friday, October 18, 2024
HomePakurझामुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 80 वां जन्मदिन,...

झामुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 80 वां जन्मदिन, किया रक्तदान

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
bachchan5

पाकुड़। रवींद्र चौक स्थित पुराना सदर अस्पताल के निकट रक्त अधिकोष परिसर में झामुमो कार्यकर्ताओ द्वारा राज्य के जनक, पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान में राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का 80 वां जन्मदिवस धूमधाम से केक काटकर मनाया गया।

जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने गुरुजी के चित्र के सामने केक काटकर उनके तस्वीर को खिलाया ततपश्चात कार्यकर्ताओ को केक खिलाया गया एवं सैकड़ो लोगों के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया।

वही झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव, जिला सचिव सुलेमान बास्की सहित उपस्थित कार्यकर्ताओ ने ईश्वर से गुरुजी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यकर्ताओ ने हैप्पी बर्थडे टू यू डियर गुरुजी का गीत गुनगुनाया।

जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने गुरुजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आदरणीय गुरु श्री शिबू सोरेन ने अपना पूरा जीवन झारखंडियों के उत्थान में लगाया। उन्होंने पृथक राज्य के आंदोलन के साथ-साथ महाजनी प्रथा और सूदखोरी को खत्म करने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें यातना सहना पड़ा। दिशोम गुरु ने वर्षों जंगल की खाक छानी और कई दफा जेल गए। महाजनी और सूदखोरी प्रथा को खत्म करने के बाद उन्होंने पृथक झारखंड राज्य के आंदोलन का सफल नेतृत्व किया। वे झारखंड का मुख्यमंत्री समेत केंद्रीय मंत्री का पद संभाल चुके हैं। वे फिलहाल राज्यसभा के सदस्य हैं।

जिला सचिव सुलेमान बास्की दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के दीर्घायु जीवन व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि गुरुजी श्री शिबू सोरेन जी के आर्दश पर चलकर ही शहीदों के सपनों का झारखंड बनाया जा सकता हैं। इस पथ पर मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी सरकार अग्रसर हैं।

WhatsApp Image 2024 01 11 at 3.13.47 PM

कार्यक्रम के उपरांत पाकुड़ पुराना सदर अस्पताल के रक्त अधिकोष परिसर में हर वर्ष की भाँति एक दर्जन से ज्यादा झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय रक्तदान शिविर लगाकर रक्तदान किया गया। जिसका शुभआरंभ स्वास्थ्य विभाग के सांसद प्रतिनिधि प्रकाश सिंह द्वारा रक्तदान कर किया गया।

मौके पर जिलाध्यक्ष श्याम यादव व जिला सचिव सुलेमान बसकी ने कहा की रक्तदान महादान है, चुकी रक्तदान कर किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है। इसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया व आगे भी युवाओं को बढ़ चढ़ कर आगे आने की जरूरत है।

मौके पर जिला परिषद अध्यक्षा जुली ख्रीस्तमुनी हेम्ब्रम, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हबीबुर रहमान, महिला जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, महिला सचिव सुशीला देवी, मजदूर मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार चौबे, युवा मोर्चा जिला सचिव उमर फारूक, संगठन सचिव महमूद आलम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, सचिव राजेश सरकार, नगर सचिव नूर आलम, केंद्रीय सदस्य मिथिलेश घोष, जिला मीडिया सदस्य आफताब आलम, जिला सदस्य अजफारुल शेख, जिला सदस्य तनवीर हुसैन, पाकुड़ प्रखंड उपाध्यक्ष दयानंद भगत उर्फ बाबू भगत, यूसुफ शेख, जवाहर सिंह, फुरकान शेख, रुस्तम शेख, जोरसीद शेख, सुबीर साहा, कौशर अली, अब्दुल मसूद सहित अन्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments