Friday, July 26, 2024
HomePakurसत्य सनातन संस्था के सदस्य उत्तम ने गर्भवती महिला को किया रक्तदान

सत्य सनातन संस्था के सदस्य उत्तम ने गर्भवती महिला को किया रक्तदान

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
bachchan5

पाकुड़। सत्य सनातन संस्था के सदस्य साहेबगंज जिला के पतना प्रखंड के बरतल्ला गांव के निवासी उत्तम पंडित ने, पाकुड़िया थाना के गणपुरा गांव के 24 वर्षीय गर्भवती महिला अल्पना कुमारी को रक्तदान किया।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष (कार्य.) सागर चौधरी ने कहा की गणपुरा निवासी जय हरी पाल जो गर्भवती महिला में पति है, ने बताया की उनके पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई है। जिनको इलाज के लिए सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ चिकित्सकों ने रक्त चढ़ाने का सलाह दी है।

रक्त की उपलब्धता को सुनिश्चित करने हेतु गर्भवती महिला के पति ने संस्था से संपर्क किया। संस्था ने रक्त की महत्व को देखते हुए, संस्था के सदस्य उत्तम से संपर्क किया। उत्तम ने रक्त की महत्व को समझते हुए बरहड़वा से पाकुड़ आकार पुराना अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष में रक्तदान किया।

रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित होने पर महिला के पति ने रक्तदाता और संस्था को धन्यवाद दिया। रक्तदाता उत्तम का यह तीसरा रक्तदान है। उन्होंने कहा की रक्तदान करके देखिए अच्छा लगता है। आपके रक्त से किसी का जीवन बच पाता है इससे बढ़कर और क्या हो सकता है।

मौके पर संस्था के सदस्य जितेंद्र सिन्हा, कमलेश पंडित, मुन्ना पंडित, के अलावे कर्मचारी, नवीन कुमार के साथ अन्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments