Tuesday, January 14, 2025
Homeसंस्था के सदस्यों ने थैलेसीमिया से ग्रसित बच्चे और बुजुर्ग महिला क़ो...

संस्था के सदस्यों ने थैलेसीमिया से ग्रसित बच्चे और बुजुर्ग महिला क़ो किया रक्तदान

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों ने आज दो मरीजों क़ो रक्तदान किया है। सदर अस्पताल सोनाजोड़ी मे इलाजरत गुमानी के कौशल्या देवी (उम्र 60 वर्ष) रक्त मे हीमोग्लोबिन की मात्रा काफ़ी कम गयी थी। वही चांचकी के साहिल अख्तर (उम्र 6 वर्ष) थैलेसीमिया से ग्रसित है।

डॉक्टरों ने उक्त दोनों मरीजों को रक्त चढ़ाने की सलाह दी। रक्त की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए मरीज के परिजनों ने इंसानियत फाउंडेशन मे मदद की गुहार लगाई। समूह के अध्यक्ष ने अपने दो मित्रो को संर्पक कर पाकुड़ रक्त अधिकोष ले जाकर रक्तदान करवाया।

चेंगादंगा के रॉकी एवं गोविंदपुर के अख्तर ने रक्तदान किया। रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित होने पर मरीज के परिजनों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और उज्ज्वल भविष्य की कमाना की।

विज्ञापन

sai

समूह संचालक सद्दाम हुसैन ने कहा मानव खून का कोई विकल्प नहीं होता है। दूसरों की मदद करना हमारी इंसानियत का पहचान है।

मौक़े पर अध्यक्ष बानिज, कोषाध्यक्ष फरजन, एक्टिव सदस्य बुलेट ऊर्फ तस्लीम आरिफ और रक्त अधिकोष के कर्मचारी थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments