Friday, September 20, 2024
HomePakurन्यायमार्च कार्यक्रम के 13वें दिन झामुमो कार्यकर्ताओं ने पृथ्वीनगर व रघुनन्दनपुर पंचायत...

न्यायमार्च कार्यक्रम के 13वें दिन झामुमो कार्यकर्ताओं ने पृथ्वीनगर व रघुनन्दनपुर पंचायत में की पदयात्रा

पूरा झामुमो परिवार और राज्य का हरेक झारखंडी अपने नेता श्री हेमंत सोरेन जी के साथ हो रहे अन्यायपूर्ण व्यवहार के खिलाफ खड़ा है: झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
bachchan5

पाकुड़। जिले के पाकुड़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पृथ्वीनगर एवं रघुनन्दनपुर पंचायत में झामुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी द्वारा की गई कार्रवाई के विरुद्ध न्यायमार्च निकाला। न्यायमार्च का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख ने किया वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के जिलाध्यक्ष श्याम यादव उपस्थित रहें।

न्यायमार्च के माध्यम से जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि पूरा झामुमो परिवार और हरेक झारखंडी अपने नेता श्री हेमंत सोरेन जी के साथ हो रहे अन्यायपूर्ण व्यवहार के खिलाफ खड़ा है। राज्यवासियों की सेवा झामुमो का परम कर्तव्य रहा है, आदरणीय दिशोम गुरू शिबू सोरेन जी के मार्गदर्शन और माननीय पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में विगत 4 साल में झारखंड ने विकास के नये आयाम स्थापित किये है। लेकिन विरोधी दल भाजपा के लोगों को झारखंडियों के विकास से जलन हो रहा है यही कारण है कि हमारे नेता श्री हेमंत सोरेन जी को जेल में डाल दिया गया गया है। यहां के लोग भोले भाले है परंतु भाजपा के सारी करतूतों से पूरी तरह वाकिफ है और सही समय पर इसका बदला लेंगे।

मौके पर प्रखंड सचिव राजेश सरकार, प्रखंड उपाध्यक्ष अजफरूल शेख़, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मुसर्रफ हुसैन, युवा प्रखंड सचिव सत्तार शेख़, अमीरूल शेख़, इमाम हुसैन फ़ोसि शेख़, आजा शेख़, तरीकुल शेख़, मुरसलिम शेख़, जोरसीड शेख़, बारीक शेख़ नदीम शेख़, आलिम शेख़, राकिब शेख़, शैखुल शेख़, बसीर शेख़, अब्दुल लतिब सहित सैकड़ो कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments