Thursday, September 19, 2024
HomePakurमुख्यमंत्री के आगमन पर झामुमों जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया...

मुख्यमंत्री के आगमन पर झामुमों जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार शाम राज्य के युवा मुख्यमंत्री सह पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन पाकुड़ के झामुमों कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने पाकुड़ पहुंचे। मुख्यमंत्री सह पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री हेमंत सोरेन जी पाकुड़ आगमन पर जिलाध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में झामुमों कार्यकर्ताओं द्वारा बुके देकर व माला पहनाकर भव्य तरीके से जोरदार स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पाकुड़ परिसदन परिसर में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस बार आपकी योजना -आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारम्भ ऐतिहासिक स्थल वीर शहीद सिदो कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह से शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम तीसरी बार होने जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत गाँव – गाँव, पंचायत -पंचायत जाकर लोगो की समस्याओं से रूबरू होकर उनके समस्याओं का निदान किया जा रहा है। पहली बार जब कार्यक्रम आयोजित की गई थी तो विपक्षियों ने आरोप लगाते हुए सवाल खड़ा किया था। पहला व दूसरा चरण में करीब 75 से 80 लाख जन समस्याएं सामने आई। इसे देख आश्चर्य हुआ कि आखिर बीते 23 वर्षो तक सरकारों ने क्या किया। साढ़े तीन करोड़ आबादी में इतनी समस्याएं, चिंता की बात थी। राज्य के आदिवासी – मूलवासियों की समस्याओं को सुनने वाला कोई नही था। कैम्प आयोजित कर पेंशन की समस्या को निराकरण करने का प्रयास किया गया और सर्वजन पेंशन योजना लागू की गई। पूर्ववर्ती सरकार द्वारा राज्य को खोखला कर गरीबों को लूटा गया लगभग साढ़े ग्यारह लाख लोगों का राशनकार्ड पूर्व की सरकार ने बंद कर दिया। लेकिन हमारी सरकार ने लगभग बीस लाख लोगों को हरा राशनकार्ड बनाकर गरीबों को राशन देने का काम कर रही है। साथ ही इस महीने से प्रति कार्ड 1 किलो दाल वितरण का भी व्यवस्था हमारी सरकार द्वारा किया गया है। हमारी सरकार ने केंद्र की सरकार से आवास से वंचित लोगों के लिए राशि की मांग की लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा इस राज्य के आदिवासी मूलवासी के साथ भेदभाव किया जा रहा है। इसके कारण लगभग आठ लाख लोगों का पक्का आवास अब तक नहीं बन पाया है। लेकिन हमारी सरकार ने इस बार अबुआ आवास योजना के तहत लगभग आठ लाख लोगों को आवास देने जा रही हैं। आप सभी आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में जाकर आवास योजना के लाभ लेने के लिए आवेदन दे सकते हैं। हमारी सरकार ने मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा योजना के तहत गरीबों के बच्चों को विदेशों में पढ़ने की व्यवस्था की, रोजगार की दिशा में कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना कि शुरुआत की। सरकार रोज नए-नए कदम उठा रही है एक तरफ सरकारी नियुक्तियां की जा रही है वहीं दूसरी ओर लोगों को रोजगार से जोड़ने की भी व्यवस्था की जा रही है।

राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) सह राज्य समन्वय समिति के सदस्य सह केंद्रीय प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बनने के पूर्व ही मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने वादा किया था कि सरकार बनने पर प्रशासन आपके द्वार जाएगी और आपकी बातों को सुनेगी आपकी समस्याओं को सुनकर उसका निदान करेगी। इसी का परिणाम है कि आज आदरणीय दिशोम गुरू श्री शिबू सोरेन जी व माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम तीसरी बार राज्य के चैबीसों जिले में होने जा रहा है। राज्य की हेमंत सरकार आपके लिए अनेकों योजनायें चला रही है, कार्यकर्ता उन योजनाओं के प्रचार प्रसार कर खुद भी उन योजनाओं का लाभ लें साथ ही दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी उन योजनाओं का लाभ लेने हेतू प्रेरित करे।

मौके पर राजमहल लोकसभा क्षेत्र का सांसद विजय हांसदा, महेशपुर विधायक डॉ स्टीफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश विलियम मरांडी, हेमलाल मुर्मू, जिला सचिव सुलेमान बास्की, जिला उपाध्यक्ष समद अली, जिला उपाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, जिला परिषद अध्यक्षा जुली ख्रीष्टमुनि हेम्ब्रम, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, युवा सचिव उमर फारूक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, महिला मोर्चा जिला सचिव सुशीला देवी, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान, सचिव हासिम खान, केंद्रीय सदस्य निशा शबनम हांसदा, केंद्रीय सदस्य अमित भगत, केंद्रीय सदस्य मिथिलेश घोष, केंद्रीय सदस्य दीपू मुर्मू, जिला संगठन सचिव महमूद आलम, जिला संगठन सचिव कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष नसरुद्दीन शेख ठाकुर, प्रखंड सचिव राजेश सरकार, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, अमड़ापाड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, प्रखंड सचिव जहीरूद्दीन मियां, लिट्टीपाड़ा प्रखंड सचिव जावेद आलम, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, जिला सदस्य संतोष भगत, जिला सदस्य संजीत भगत, जिला सदस्य अजफारुल शेख, जिला सदस्य अब्दुल उदूद, जिला सदस्य गनी मोमिन, जिला सदस्य तनवीर हुसैन, जिला सदस्य प्रेम रजक, जिला सदस्य सुशील भगत, जिला सदस्य नाजिर सोरेन, जिला सोशल मीडिया सदस्य आफताब आलम, नगर उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी, बाबू भगत, तनवीर अली, ईमरान अंसारी, आरिफ अंसारी, अनिता मुर्मू, लीला सोरेन, रूपामुनि सोरेन, बेंजामिन मरांडी, हिमांशु मुर्मू, एडविन मुर्मू सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments