Saturday, July 27, 2024
HomePakurएलीट पब्लिक स्कूल, पाकुड़ के प्राचार्य बदले गए

एलीट पब्लिक स्कूल, पाकुड़ के प्राचार्य बदले गए

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। शहर में स्थित एलिट पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य के पद पर विनय कुमार उपाध्याय की नियुक्ति की गई। वी. के. उपाध्याय इससे पूर्व उत्तर प्रदेश के संत जेवियर्स +2 विद्यालय के प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे। इनका मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक, अनुशासन, अंग्रेजी वातावरण एवं बच्चों का सर्वांगीण विकास रहा है। श्री उपाध्याय को प्राचार्य के पद पर 28 वर्षों का लंबा कार्यानुभव रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना इनका दृढ़ संकल्प रहा है।

पहली बैठक में ही इन्होंने शिक्षको को आधुनिक तरीके से पठन-पाठन की शैली को बताया। जिससे छोटे बच्चों को खेल – खेल के माध्यम से और बड़े बच्चों को ‘करके सीखने’ का तरीका बताया। शिक्षक नये प्राचार्य के पठन-पाठन की शैली को देख कर कॉफी उत्साहित दिखे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments