[ad_1]
प्रतिरूप फोटो
ANI
ठिकाने से तीन ग्रेनेड और अन्य सामग्री जब्त की गई है। सेना और विशेष अभियान समूह ने काला झूला वन क्षेत्र में तलाश अभियान चलाया। तलाश अभियान के तहत पुंछ शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और सड़कों पर वाहनों की जांच की जा रही थी।
पुंछ/जम्मू। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में तलाश अभियान के दौरान एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ठिकाने से तीन ग्रेनेड और अन्य सामग्री जब्त की गई है।
सेना और विशेष अभियान समूह ने काला झूला वन क्षेत्र में तलाश अभियान चलाया।
तलाश अभियान के तहत पुंछ शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और सड़कों पर वाहनों की जांच की जा रही थी।
सैन्य बलों ने पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास सोमवार को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया था।
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़
[ad_2]
Source link