Monday, September 23, 2024
HomePakurझामुमो नेत्री कल्पना सोरेन के कार्यक्रम में उमड़ेगा जनसैलाब: श्याम यादव

झामुमो नेत्री कल्पना सोरेन के कार्यक्रम में उमड़ेगा जनसैलाब: श्याम यादव

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
  • झामुमो नेत्री कल्पना सोरेन के कार्यक्रम को लेकर जिलाध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने किया फतेहपुर फुटबॉल मैदान का मुआयना

अमड़ापाड़ा। अमड़ापाड़ा प्रखंड के चुनावी कार्यालय में प्रखंड कमिटी की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां ने की।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव शामिल हुए। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सचिव सुलेमान बास्की शामिल हुए।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी, झामुमो नेत्री सह पार्टी की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन का आगमन आपके क्षेत्र में आगामी 24 मई दिन शुक्रवार को होने जा रहा है। आप सभी प्रखंड कमिटी के पदाधिकारी व सदस्य, केंद्रीय सदस्य, जिला सदस्य, सभी पंचायतों के पंचायत कमिटी के पदाधिकारी व सदस्य उक्त कार्यक्रम का प्रचार प्रसार जोर शोर से करते हुए दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्र की जनता को इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उक्त कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।

जिला सचिव सुलेमान बास्की ने कहा कि पंचायत कमिटी के अध्यक्ष सचिव व सदस्य मिलकर अपने अपने पंचायत में उक्त कार्यक्रम की जानकारी देकर ससमय उन्हें कार्यक्रम स्थल लाने की प्रयास करेंगे।

बैठक के पश्चात जिलाध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फतेहपुर स्थित मैदान में हैलीपेड निर्माण हेतू फुटबॉल मैदान का मुआयना किया।

मौके पर केंद्रीय सदस्य अमित भगत, प्रखंड उपाध्यक्ष सह जिला सदस्य संतोष भगत, जिला सदस्य प्रेम रजक, जिला सदस्य संजीत भगत, जिला सदस्य मुस्लिम अंसारी, जिला सदस्य मोहन किस्कू, जिला सोशल मीडिया सदस्य आफताब आलम, जिला सोशल मीडिया सदस्य प्रकाश सिंह, विधायक प्रतिनिधि भीमसेंट हेम्ब्रम, वरिष्ठ कार्यकर्ता नारायण भगत, तनवीर अली, सनातन सोरेन, कालिदास मुर्मू, गैब्रियल किस्कू, श्यामलाल हांसदा, अबुल कलाम, नजरुल अंसारी, आरिफ अंसारी, विनोद भगत, सीताराम भगत, राजेश पंडित, रंजीत पंडित, अशोक हेम्ब्रम, सिकंदर किस्कू, ईस्लाम अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments