Saturday, July 27, 2024
HomePakurमनिरामपुर मुखिया के विरुद्ध लगाया गया आरोप गलत, हमलोगो से गलत बोलकर...

मनिरामपुर मुखिया के विरुद्ध लगाया गया आरोप गलत, हमलोगो से गलत बोलकर उपमुखिया ने करवाया हस्ताक्षर

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। प्रखंड के मनिरमपुर मुखिया मुजीबुर रहमान के विरुद्ध 30 नवंबर 2023 को उप मुखिया सदीउर रहमान ने कुछ वार्ड सदस्य को बहला फुसलाकर एक आवेदन में हस्ताक्षर करवा लिया, ऐसा आरोप लग रहा है। जब इसकी खबर उक्त वार्ड सदस्यों (1) सफीकुल खान वार्ड संख्या 2 (2) जुल्लू रहमान वार्ड संख्या 04 (3) मंजारूल इस्लाम वार्ड संख्या 11 (4) अंजेरा बीबी वार्ड संख्या 12 को लगी तो सभी सदस्य नाराजगी जाहिर कर उप मुखिया से पूछा कि इस तरह मुखिया के विरुद्ध क्यूँ आरोप लगाया।

तब उप मुखिया ने सभी को लालच देने की कोशिश की फिर सभी वार्ड सदस्य ने मिलकर मुखिया के पास जाकर बोला की हमलेगो से मिलकर वा झूठ बोलकर उप मुखिया ने आवेदन में हस्ताक्षर करवाया, जो गलत है। फिर उक्त वार्ड सदस्य ने प्रखंड कार्यालय में जाकर उप मुखिया के बिरुध आवेदन देकर उसपर करवाई करने निर्वाचित सदस्यों को धोखा देने के विरोध में उप मुखिया पर करवाई करने की मांग करते हुए एक आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी के नाम दिया। साथ ही प्रखंड के मनिरमपुर मुखिया पर लगा आरोप को गलत बताया वार्ड सदस्य ने कहा की मुखिया पंचायत में सबसे मिलकर कार्य कर रहे है।

इधर उपमुखिया ने बताया कि वार्ड सदस्य अपनी बात से क्यों मुकर रहे हैं, पता नहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments