[ad_1]
धनबाद25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शादी के बाद अपनी गर्लफ्रेंड के पास भागी पत्नी
शादी के तीन महीने बाद ही पत्नी ने पति को छोड़ दिया और पुरानी समलैंगिक मित्र के साथ फरार हो गयी। मामला धनबाद के सरायढेला का है। जमुई पुलिस महिला की तलाश करते – करते धनबाद पहुंची पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के बाद दोनों को पकड़ा। जमुई पुलिस ने बताया कि 24 साल की युवती के साथ भाग कर धनबाद आ गई।
शादी के पहले से था समलैंगिक रिश्ता
पुलिस ने इस मामले में बताया है कि शादी से पहले से दोनों को समलैंगिक संबंध था। एक लड़की की शादी तीन महीने पहले ही जमुई हो गयी थी। विवाहित महिला का आरोप है कि शादी के तुरंत बाद ही पति और पत्नी में झगड़े शुरू हो गये के बाद से पति उसे प्रताड़ित करता था। अक्सर उसके साथ मारपीट होती थी। पत्नी को अपनी गर्लफ्रेंड की याद आने लगी।
पति से कहा बाजार जा रही हूं और भाग गयी महिला
एक दिन वह पति से बाजार जाने की बात कहकर निकली और भाग गई। अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कुछ दिन जमशेदपुर स्थित महिला रिश्तेदार के घर रही। इसके बाद दोनों धनबाद आईं और पकड़े जाने तक वहीं रह रही थीं। उसकी गर्लफ्रेंड धनबाद के जोड़ापोखर में पड़ोसी रह चुकी है इसी दौरान दोनों के बीच रिश्ता बना।दूसरी तरफ जब जमुई से महिला के गायब होने का पता चला तो ससुराल वालों ने तुरंत इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस महिला की तलाश करने लगी तो उसके धनबाद में होने का पता चला। पुलिस ने धनबाद आकर पूछताछ की तो समलैंगिक रिश्ते की यह पूरी कहानी सामने आ गयी। विवाहित महिला अब अपने पति के साथ रहने को तैयार नहीं है औऱ ना ही वो मायके जाना चाहती है।
[ad_2]
Source link