मंगलवार, अक्टूबर 3, 2023
होमझारखण्डराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेलों का किया गया आयोजन

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेलों का किया गया आयोजन

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पर्यटन कला संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड रांची के तत्वाधान में जिला खेल कार्यालय पाकुड़ द्वारा स्वदेशी खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज जिला स्तरीय स्टेडियम (बैंक कालोनी) पाकुड़ में तीरंदाज़ी का आयोजन किया गया।

वही जिले के रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में कबड्डी, रस्सा कसी एवं बैडमिंटन का भी आयोजन किया गया। इस आयोजित खेल का उदघाटन जिला बीस सूत्री अध्यक्ष श्याम यादव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजित विमल, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार ने संयुक्त रुप से किया। सर्वप्रथम हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर शत शत नमन किया गया।

जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 245 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रत्येक खेलों में विजेता उप विजेता होने वाले टीम को मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा। खेल के आयोजन से खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा गया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments