Friday, February 14, 2025
Homeमौसम का माहौल: साइक्लोनिक सर्कुलेशन कमजोर, 5 दिन के बाद बारिश थमी,...

मौसम का माहौल: साइक्लोनिक सर्कुलेशन कमजोर, 5 दिन के बाद बारिश थमी, रांची का तापमान 6.8 डिग्री चढ़ा

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

रांची30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रांची में 5 दिनों की लगातार बारिश के बाद गुरुवार को मौसम साफ हो गया

रांची में 5 दिनों की लगातार बारिश के बाद गुरुवार को मौसम साफ हो गया। राज्य में सबसे अधिक बारिश 16.5 एमएम गिरिडीह में हुई। वहीं बोकारो, चतरा, खूंटी, लातेहार, रांची, जमशेदपुर, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम में लगभग नहीं के बराबर बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन और लो प्रेशर का प्रभाव कम होते ही राज्य के अधिकांश जिलों में गुरुवार काे अधिकतम तापमान बढ़ गया। कई जिलों में 6-7 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखी गई।

रांची के अधिकतम तापमान में 6.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रांची का अधिकतम तापमान गुरुवार को 31.3 रहा, जबकि 28 जून काे 24.4 डिग्री था। हालांकि रांची में गुरुवार की सुबह से ही बादल छाए थेे। लेकिन, 12 बजे तक आकाश साफ हो गया। दोपहर बाद धूप भी निकल आई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

राज्य में 5 दिनों की बारिश से 25 फीसदी तक की भरपाई

पांच दिनों में हुई बारिश ने राज्य में बारिश की कमी को कुछ हद तक पूरा किया है। 24 जून तक राज्य में 72% कम बारिश थी। 29 जून तक इसमें 25% की कमी आई है। गुरुवार तक राज्य में 96.5 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि 181.4 एमएम बारिश होनी थी। इस तरह अब भी सामान्य बारिश से 47% कम है। रांची में 29 जून तक 97.8 एमएम बारिश हुई, जबकि 190.7 एमएम होनी थी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments