Saturday, April 25, 2026
HomeRedmi का पहला स्‍मार्टफोन कब आया था? 10वीं एनवर्सरी पर कंपनी ने...
एडिटर इन चीफ
धर्मेन्द्र सिंह

Redmi का पहला स्‍मार्टफोन कब आया था? 10वीं एनवर्सरी पर कंपनी ने दी रोचक जानकारी

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

चीन की टेक कंपनी शाओमी (Xiaomi) अपने सब ब्रैंड ‘रेडमी‘ (Redmi) की 10वीं एनवर्सरी मना रही है। इस मौके पर कंपनी के अधिकारियों ने उस डेट का खुलासा किया है, जब रेडमी का पहला फोन तैयार हुआ था। चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट (वीबो) (Weibo) पर शाओमी के जनरल मैनेजर वांग हुआ ने बताया है कि रेडमी के पहले स्‍मार्टफोन का नाम होंगमी (Hongmi) था। वांग ने बताया है कि आज ही के दिन यानी 31 जुलाई 2013 को रेडमी होंगमी की घोषणा की गई थी। 

एक दशक पहले वांग ने एक स्‍पेशल प्रेस क्रॉन्‍फ्रेंस में हिस्‍सा लिया था। उस इवेंट में रेडमी होंगमी के बारे में बताया गया था। तब प्रजेंटेशन का तरीका भी हाईटेक नहीं था। इवेंट में प्रोजेक्‍टर तक इस्‍तेमाल नहीं हुआ था। रेडमी होंगमी मूलरूप से रेडमी 1 (Redmi 1) था। 

तब रेडमी ने एक छोटी शुरुआत की थी, जो आज बड़े मार्केट में तब्‍दील हो चुकी है। रेडमी की नंबर सीरीज भारत समेत दुनियाभर में काफी पॉपुलर और बेस्‍ट सेलर रही है। बताया जाता है कि रेडमी 1 ने लॉन्चिंग के बाद से तमाम रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। कंपनी 1 हजार युआन से कम में फोन को लॉन्‍च किया था और फीचर्स के दम पर अपना मार्केट तैयार किया था। 

रेडमी 1 में 4.7 इंच का डिस्प्ले था, जिसकी बॉडी काफी मजबूत थी। फोन में 1 जीबी रैम और 4 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज दिया गया था। 2000 एमएएच की बैटरी वाला रेडमी 1 स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 4.2 ओएस पर चलता था। आजकल बैक साइड में 50 मेगापिक्‍सल कैमरा आम है, जबकि रेडमी 1 में 8 एमपी का रियर और 1.3 एमपी का फ्रंट कैमरा था। 

रेडमी 1 ने जिस मार्केट में भी दस्‍तक दी, यूजर्स को प्रभावित किया। भारत में माइक्रोमैक्‍स और लावा जैसी कंपनियों के मार्केट और सैमसंग की बादशाहत को रेडमी डिवाइसेज से सीधी टक्‍कर दी थी। 
 

[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments