शनिवार, दिसम्बर 2, 2023
होमझारखण्डवर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया ने झारखंड ईकाई के लिए अनंत तिवारी को...

वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया ने झारखंड ईकाई के लिए अनंत तिवारी को बनाया अध्यक्ष

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने झारखंड ईकाई का गठन किया। जिसमे अनंत तिवारी को अध्यक्ष, कुंतलेष पांडे को उपाध्यक्ष, मनोज प्रसाद को महामंत्री, बिश्वनाथ भगत भूतपूर्व सैनिक को संगठन मंत्री और अजय पांडे को कोषाध्यक्ष बनाया। साथ ही कार्य समिति सदस्य पवन राय, सचिन केजरीवाल, जीछ्चू कुमार, रूबी द्वारि झा, अजीत कुमार, शाहिद इकबाल साथ ही गोविंद ठाकुर को साहेबगंज जिला का संजोजक, कोडरमा का संजोजक ऋषिकांत पांडे और अनूप भोक्ता को देवघर का संजोजक बनाया गया।

इस नवनियुक्त पदाधिकरी घोषणा सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का उद्घाटन आदित्य प्रसाद साहू सांसद राज्य सभा, राजबिहारी जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीएमएस, सत्यनारायण सिंह अध्यक्ष, बीएमएस झारखंड, ब्रजेश कुमार संगठन महामंत्री, बीएमएस झारखंड ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का सुभारंभ किया।

इस कार्यक्रम में रांची, कोडरमा, साहेबगंज, पाकुड़, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, खूंटी आदि सहित सभी जिलों से काफी संख्या ने पत्रकार उपस्थित थे।

कार्यक्रम में पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून बने और उन्हें निश्चित मानदेय दिया जाए। उनकी एकता सुनिश्चित करने के
लिए पूरे राज्य स्तरीय सदस्यता अभियान शुरू की जाएगी।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments