Tuesday, July 22, 2025
Homeदीपिका कक्कड़ ने बताया बेटे का नाम, जानिए क्या है इस मुस्लिम...

दीपिका कक्कड़ ने बताया बेटे का नाम, जानिए क्या है इस मुस्लिम नाम का मतलब

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

Image Source : YOUTUBE SCREEN GRAB
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम।

टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय जोड़ियों में से एक हैं शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ की जोड़ी। फैंस दोनों को साथ में देखना बहुत पसंद करते हैं। दोनों अपने फैंस को कभी नाराज नहीं करते और अपनी लाइफ से जुड़े हर अपडेट फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। दीपिका कक्कड़ ने हाल में ही बेबी बॉय को जन्म दिया है। एक्ट्रेस डिलीवरी के बाद से ही अस्पताल में थी। कुछ दिनों पहले ही दीपिका कक्कड अपने पति शोएब और बेबी बॉय के साथ घर पहुंची थीं। अब एक्ट्रेस ने फैंस को काफी इंतजार कराने के बाद बेटे के नाम का ऐलान कर दिया है। एक्ट्रेस के पति शोएब ने इससे जुड़ी अपडेट अपने ब्लॉग में साझा की है। 

फैंस को पसंद आया बेबी का नाम

दीपिका और शोएब ने बेबी का नाम रुहान रखा है। कई फैंस को बेबी का नाम काफी पसंद आ रहा है। वहीं कई लोगों को बेटे का नाम काफी पसंद आ रहा है तो कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने मुस्लिम नाम की वजह से दीपिका कक्कड़ को ट्रोल किया है। वैसे अब लोग जानना चाहते हैं कि दीपिका के बेटे के नाम का मतलब क्या है? रुहान का मतलब है, लोगों को प्यार करने वाला, जिसका नर्म दिल हो और भगवान को चाहने वाला हो। 

अलग अंदाज में बताया बेबी का नाम
दीपिका और शोएब ने बड़े ही स्पोशल तरीके से बेटे का नाम लोगों के साथ साझा किया। एक्ट्रेस के परिवार के सदस्य ब्लॉग में बेटे के नाम अक्षर पकड़े नजर आ रहे हैं। दीपिका-शोएब का पूरा परिवार बेबी के घर आने के बाद से ही काफी एक्साइटेड है।

19 दिन बाद हुई अस्पताल से छुट्टी
एक्ट्रेस की डिलीवरी के बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल काफी वायरल हुई थी। फैंस बेबी और दीपिका की हेल्थ की हेल्थ को लेकर काफी चिंतित रहते थे। ऐसे में अब एक्ट्रेस घर पहुंच गई है। 21 जून को दीपिका कक्कड़ ने बेबी को जन्म दिया था। बेबी की प्रीमेच्योर डिलीवरी की वजह से उसे अंडर ऑबसर्वेशन रखा गया था। वो अस्पताल से 19 दिनों बाद डिस्चार्ज हुई हैं। फैंस को अब बेबी का चेहरा देखने का इंतजार है। 

शोएब ने साझा की थी जानकारी
दीपिका की डिलीवरी को लेकर शोएब ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर के बताया था कि वो और दीपिका पेरेंट्स बन गए हैं। एक्टर ने बताया था कि दीपिका ने बेबी बॉय को जन्म दिया। साथ ही कहा था कि उनकी डिलीवरी प्रीमैच्योर है, लेकिन वो खतरे से बाहर हैं। इस पोस्ट के सामने आने के बाद से ही फैंस को एक्ट्रेस की चिंता सताने लगी थी। वैसे पिछले ब्लॉग में शोएब और दीपिका ने तय किया था कि बड़ों की बात मानते हुए वो कुछ दिनों तक बेबी का चेहरा नहीं दिखाएंगे। 

ये भी पढ़ें: बॉबी ने जब अमीषा पटेल को लगाया गले तो लोगों को आया गुस्सा, बोले- उसे छोड़ दो वो सनी देओल की…!

क्या ‘जवान’ में होगी शाहरुख खान की मौत? इससे पहले भी 18 फिल्मों में गई है एक्टर की जान 



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments