Sunday, September 20, 2026
Homeराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया
एडिटर इन चीफ
धर्मेन्द्र सिंह

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़ । खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, राँची के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के अवसर पर जिला खेल विभाग द्वारा जिले के के. के. एम. कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जी के जीवनी एवं उनके आदर्शो पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिता यथा निबंध लेखन, भाषण, पेंटिंग एवं खेल आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य श्री शिव लोहरा, जिला खेल पदाधिकारी श्री राहुल कुमार, नेहरु युवा केन्द्र जिला समन्वयक,राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया

मुख्य अतिथियों द्वारा स्वामी जी के जीवनी के बारे में प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षको एवं प्रतिभागी छात्र छात्राओं की भूमिका सराहनीय रही।

विभिन्न प्रतियोगिता में विजेताओ की सूची:-

भाषण प्रतियोगिता

1.शशांक शेखर
2.मुकेश कुमार पांडे
3.तनीषा प्रवीण

निबंध लेखन

1.कोमल कुमारी
2.रोहीत कुमार
3.शशांक शेखर

पेंटिंग प्रतियोगिता

1.पूनम दत्ता
2.लता मूर्मू
3.गुलफ़शा यासमीन

क्विज प्रतियोगिता

1.राजू प्रमाणिक
2.सम्राट पांडे
3.बपन प्रमाणिक

चयनित प्रतियोगी राँची में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

इसे भी पढ़े:-

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments