[ad_1]
आदित्य आनंद/गोड्डा. जिले में अगर आप सस्ती दर पर शादी, सगाई, बहु भोज, पार्टी या फिर किसी भी प्रकार के फंक्शन करने के लिए तमाम सुविधाओं वाला होटल ढूंढ रहे हैं. तो गोड्डा के महागामा में सामर्थ होटल में आपको सबसे सस्ता और सभी सुविधाओं से लैस होटल मिलेगा. जहां सिर्फ 15,000 रुपए में आपको 1 फ्लोर की बुकिंग दी जाएगी और इसके साथ लाइटिंग जनरेटर की सुविधा वह तमाम चीजें इसी पैसे में उपलब्ध करायी जाएगी.महागामा के गंगासागर मोड़ में स्थित इस होटल में 3 फ्लोर हैऔर कुल 20 कमरे मौजूद हैं. एक फ्लोर पर5 कमरें और बाकी 2 फ्लोर पर8-8 कमरे मौजूद है. 1 फ्लोर की बुकिंग में आपको कमरों के साथ 2000 स्क्वायर फिट का बैंक्विट हॉल, स्टोर रूम, लाइटिंग की व्यवस्था, जनरेटर की व्यवस्था, पार्किंग की व्यवस्था, आवश्यकतानुसार कुर्सी टेबल दिया जाएगा.
वहीं अगर एक साथ तीनों फ्लोर बुक करनी हो तो ₹50000 में पूरे होटल की बुकिंग आप कर सकते हैं. वही बुकिंग के बाद अगर आपको सजावट, म्यूजिक सिस्टम, हलवाई, बर्तन किसी भी प्रकार की आवश्यकता हो तो मोटर के द्वारा अलग से सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी.होटल के संचालक कमलेश कुमार ने बताया कि पूरी जिले भर में उन्होंने अपने होटल का बुकिंग सबसे सस्ता रखा है. क्योंकि हमारे जिले में मध्यम वर्गीय परिवार के लोग अधिक रहते हैं. और गरीब से गरीब तबके के लोग भी बिना किसी परेशानी के इस होटल में आकर आसानी से कम खर्चे में शादी कर सके इस वजह से पूरे जिले भर में सबसे कम कीमत पर होटल उपलब्ध कराया जा रहा है.
नॉन एसी का कमरा सिर्फ 600 रुपए से शुरू
वहीं. अगर रात गुजारने के लिए या फिर कुछ दिनों तक रहने के लिए अगर कोई कमरा बुक करना चाहते हैं तो नॉन एसी का कमरा सिर्फ 600 रुपए से शुरू है. जिसमें डबल बेड का पलंग, लॉकर अलमीरा की व्यवस्था, कुर्सी टेबल, तोलिया, साबुन शैंपू, चौबीसों घंटे रूम सर्विस, खाना अलग से आर्डर करने पर फ्री होम डिलीवरी की व्यवस्था, उपलब्ध कराया जाता है. इसके साथ सेम सुविधाओं में ऐसी कमरा 900 रुपए में उपलब्ध कराया जाता है.
.
Tags: Godda news, Jharkhand news, Local18
FIRST PUBLISHED : July 19, 2023, 13:38 IST
[ad_2]
Source link


