Tuesday, March 24, 2026
HomePakistan में निर्माणाधीन पुल के पास दीवार गिरने से 11 लोगों की...
एडिटर इन चीफ
धर्मेन्द्र सिंह

Pakistan में निर्माणाधीन पुल के पास दीवार गिरने से 11 लोगों की मौत

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

प्रतिरूप फोटो

twitter

स्थानीय पुलिस अधिकारी मोहम्मद अकरम और आपातकालीन सेवा बचाव 1122 ने कहा कि गोलरा के पास बारिश की वजह से एक इमारत ढह गई और इस घटना में मारे गये लोगों के शव बरामद कर लिये गये।

इस्लामाबाद। राजधानी इस्लामाबाद के बाहरी इलाके में निर्माणाधीन पुल के पास एक दीवार गिरने से बुधवार तड़के 11मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस और बचाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि दीवार उस वक्त गिरी, जब मजदूर निर्माण स्थल पर सड़क किनारे लगाए गए अपने तंबू के अंदर बैठे थे।
स्थानीय पुलिस अधिकारी मोहम्मद अकरम और आपातकालीन सेवा बचाव 1122 ने कहा कि गोलरा के पास बारिश की वजह से एक इमारत ढह गई और इस घटना में मारे गये लोगों के शव बरामद कर लिये गये।

पाकिस्तान में 25 जून से मानसूनी बारिश हो रही है, जिससे मौसम संबंधी घटनाओं में अब तक कम से कम 112 लोगों की मौत हो चुकी है।
बारिश की वजह से पूर्वी पंजाब प्रांत में कई नदियां उफान पर हैं, जिससे सैकड़ों गांव डूब गये और कम से कम 15,000 लोग विस्थापित हो गए हैं।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments