[ad_1]
Realme Pad 2 के भारत में दाम और उपलब्धता
भारत में Realme Pad 2 की कीमत 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 19,999 रुपये है। इसे 8GB + 256GB मॉडल के साथ भी लाया गया है, जिसके दाम 22,999 रुपये हैं। आईसीआईसीआई, एचडीएफसी और एसबीआई क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर रियलमी पैड 2 को 1,500 रुपये की छूट के साथ लिया जा सकता है। Realme Pad 2 को 1 अगस्त से खरीदा जा सकेगा। सेल फ्लिपकार्ट और रियलमी स्टोर पर होगी। 26 जुलाई से इस टैब को प्री-बुक किया जा सकेगा।
Realme Pad 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Realme Pad 2 को इमैजिनेशन ग्रे और इंस्पिरेशन ग्रीन कलर ऑप्शन में लाया गया है। इसमें 11.52 इंच का 2K एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉलशून 2000×1200 पिक्सल है। डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट, 450 निट्स की पीक ब्राइटनैस, ब्लू लाइट प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Realme Pad 2 में मीडियाटेक का हीलियो G99 प्रोसेसर दिया गया है। यह 6 और 8 जीबी रैम ऑप्शन में आता है। 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज मिलता है। Realme Pad 2 चलता है एंड्रॉयड 13 ओएस पर, जिसमें Realme UI 4.0 की लेयर है। इसमें 8-8 एमपी के फ्रंट और रियर कैमरा दिए गए हैं।
Realme Pad 2 में 8360mAh की बैटरी है। यह 33W की सुपरवूक चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डॉल्बी एटमॉस ऑडियो के साथ क्वॉड स्पीकर सेटअप दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। यह एलटीई, WiFi 5, Bluetooth 5.3 जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस के साथ आता है।
[ad_2]
Source link


