Wednesday, March 25, 2026
Homeइस स्कूल में पढ़ते समया जूता-चप्पल खोल लेते हैं बच्चे व...
एडिटर इन चीफ
धर्मेन्द्र सिंह

इस स्कूल में पढ़ते समया जूता-चप्पल खोल लेते हैं बच्चे व शिक्षक, जानिए वजह

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

राजकुमार सिंह/ वैशाली.यह भारतीय रेल के डिब्बे नहीं, बल्कि वैशाली जिले के पटेढ़ी बेलसर के साईन गांव स्थित राजकीय बुनियादी अभ्याससला स्कूल है. इस सरकारी विद्यालय की व्यवस्था को देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा. दरअसल, इस विद्यालय की दीवारों को ट्रेन की तरह नीले रंग से पेंट किया गया है. इसमें खिड़की आदि का रंग भी ट्रेन जैसा ही है. विद्यालय के छात्र जब दरवाजों पर खड़े होते हैं, तो लगता है यात्री ट्रेन के डब्बे से झांक रहे हैं. इसके अलावा भी यहां कई ऐसी व्यवस्था की गई है, जो निजी स्कूलों जैसी है.

साईन गांव के इस शिक्षा एक्सप्रेस में सवार होकर इस राजकीय बुनियादी विद्यालय के 299 बच्चे पढ़ते हैं. चलता-फिरता ट्रेन सा दिखने वाला यह स्कूल दूर से ही बच्चों को आकर्षित करता है. इतना ही नहीं, स्कूल की साज सज्जा के अलावा स्कूल के माहौल को भी नया रूप दे दिया गया है. स्कूल के मेन गेट पर तिरंगा का रूप दिया गया है. स्कूल में जब बच्चे पढ़ने आते हैं, तो कक्षा में जाने से पहले चप्पल-जूता बाहर खोल कर उन्हें जाना पड़ता है, क्योंकि स्कूल को सभी लोग शिक्षा का मंदिर मानते हैं. इसलिए जूता-चप्पल पहनकर क्लास में प्रवेश नहीं करते हैं. आठवीं की छात्राआराधना और करीना बताती है कि स्कूल में रेलवे बोगी की तरह पेंट किया गया है. हमें लगता है कि एक बोगी से दूसरे बोगी में जा रहे हैं.

सीतामढ़ी के स्कूल को देखकर की पहल

स्कूल के एचएम गोपाल प्रसाद बताते हैं कि उन्होंने सीतामढ़ी के एक स्कूल में रेलवे पेंटिंग देखी थी. इसके बाद अपने स्कूल को भी वैसा ही लुक लूक दिया.इसका नाम शिक्षा एक्सप्रेस रखा गया है. एचएम ने बताया कि रेलवे की पेंटिंग देखकर बच्चों में ऊर्जा का संचार होता है. बच्चों में शिक्षा के प्रति गतिशीलता बनी रहती है. उन्होंने बताया कि इस स्कूल में बच्चों के लिए दो शौचालय, दो चापाकल, स्मार्ट क्लासे और बड़ा सा मैदान है, जिसमें झूला लगा हुआ है. यहां सभी बच्चे ड्रेस पहनकर टाई-बेल्ट लगाकर स्कूल में प्रवेश करते हैं. 299 नामांकित बच्चों को पढ़ाने के लिए 7 शिक्षक हैं.

Tags: Bihar News, Local18

[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments