Wednesday, March 25, 2026
Home'मुझे संयोजक या कोई पद नहीं चाहिए', बेंगलुरु की बैठक के बाद...
एडिटर इन चीफ
धर्मेन्द्र सिंह

‘मुझे संयोजक या कोई पद नहीं चाहिए’, बेंगलुरु की बैठक के बाद प्रेस वार्ता में नहीं दिखने पर नीतीश कुमार ने तोड़ी चुप्पी

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

पटना/नालंदा. बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक पर सीएम नीतीश कुमार ने बयान दिया है. नीतीश कुमार ने कहा कि मेरी नाराजगी की खबर बिल्कुल फालतू की बात और अफवाह है. वहां बहुत अच्छी बैठक हुई है. इस बैठक में 26 दलों के लोग शामिल हुए. जिसको हम लोगों ने निकाल दिया वो लोग एनडीए की बैठक में शामिल हुए. नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी के लोगो को क्या पता बैठक में क्या बात हुई. मुझे राजगीर आना था इस लिए मैं प्रेस कांफ्रेंस में शामिल नहीं हुआ और पटना लौट आया.

नीतीश कुमार ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता राजगीर रही है. मुझे संयोजक या कोई पद नहीं चाहिए. उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव परिणाम बहुत अच्छा होगा. कुल 26 पार्टियां बैठक में शामिल हुईं. नाराजगी के सवाल पर सीएम नीतीश ने कहा कि यह सब फालतू बात है. नीतीश कुमार ने कहा कि इंडिया नाम से मुझे कोई नाराजगी नहीं है, बीजेपी के चक्कर में नही रहिए. नीतीश कुमार ने कहा कि यह कोई जरूरी नहीं था कि प्रेस कांफ्रेंस में रहा जाये. मुझे राजगीर आना था. सुशील मोदी को क्या पता वे क्या वहां मौजूद थे.

नाराजगी वाली खबरों के संदर्भ में नीतीश कुमार ने कहा कि मुझे भी लोगों ने कहा मोबाइल पर चला रहा है. पता नहीं कौन लोग मोबाइल पर चला देता है . मोबाइल बढ़ रहा है. नीतीश कुमार ने कहा कि एनडीए की बैठक में जो दल शामिल हुआ सभी दल का नाम देख लीजिए. पहले कभी एनडीए की बैठक बुलायें हैं. अटल जी की सरकार में एनडीए की बैठक होती थी. हम लोगों ने बैठक की है तो देख कर उन लोगों ने भी बैठक बुलाई.

नीतीश कुमार ने कहा कि विपक्षी दलों की बैठक के बाद मैंने सभी बातों को कहा है. कुछ लोग कह रहे हैं कि मैं प्रेस कांफ्रेंस में था ही नहीं लेकिन मैंने सब कुछ बैठक में कह दिया. मैंने जो कहा उस पर सभी राजी हैं. नीतीश कुमार ने चुटकी लेते हुए कहा कि अगले साल चुनाव हो या इस साल चुनाव हो, इसके बाद मीडिया भी स्वतंत्र हो जाएगी

Tags: Bihar News, Nitish kumar, PATNA NEWS

[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments