Thursday, May 29, 2025
HomeBigg Boss OTT 2 । बालों में फेरा हाथ, फिर कंधों को...

Bigg Boss OTT 2 । बालों में फेरा हाथ, फिर कंधों को पकड़ा, Manisha Rani के साथ अजीब हरकत करने पर ट्रोल हुए Mahesh Bhatt

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

@BiggBoss_Tak

घर में एंट्री लेते ही महेश और मनीषा के बीच मुलाकात हुई। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में, महेश मनीषा के कंधे पकड़कर उनसे बात करते नजर आ रहे हैं। भट्ट का मनीषा से बात करने का तरीका सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया।

बिग बॉस ओटीटी का सीजन 2 जल्द ही खत्म होने वाला है। इसके ग्रैंड फिनाले में अब बस 12 दिन का समय बचा है। सीजन के ग्रैंड फिनाले से ठीक पहले मेकर्स ने प्रतियोगियों के परिवार वालों को घर में भेजा है। पूजा भट्ट को सपोर्ट करने के लिए उनके पिता महेश भट्ट ने बीते दिन बिग बॉस के घर के अंदर एंट्री ली। बिग बॉस के घर में महेश भट्ट की होते ही बवाल मच गया। दरअसल, घर में एंट्री लेते ही महेश और मनीषा के बीच मुलाकात हुई। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में, महेश मनीषा के कंधे पकड़कर उनसे बात करते नजर आ रहे हैं। भट्ट का मनीषा से बात करने का तरीका सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया। इस बात पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

बीते दिन महेश भट्ट ने बिग बॉस के घर में एंट्री ली। एंट्री के बाद महेश सबसे पूजा से मिले। इसके बाद उन्होंने एक-एक कर अन्य प्रतियोगियों से बातचीत की। उन्होंने बेबिका को एक मजबूत महिला बताया। वहीं जद की भी महेश ने जमकर तारीफ की। उन्होंने जद को हैंडसम आदमी बताया और भारत में उनका स्वागत किया। इसके बाद वह मनीषा से मिले। उन्होंने मनीषा से मिलते ही उनके बालों में हाथ फेरा। फिर मनीषा के कंधों को पकड़ कहा कि शांति से मेरी बात सुनोगी, चलो शांति में बात करते हैं। इसके बाद महेश उन्हें कुछ मिनट के लिए घूरते रहें। सोशल मीडिया पर मनीषा और महेश की मुलाकात का वीडियो वायरल होते ही चर्चा का मुद्दा बन गया।

महेश भट्ट का मनीषा से मिलने का तरीका और उस दौरान के उनके हाव-भाव सोशल मीडिया यूजर्स को बिलकुल भी पसंद नहीं आए। इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा का माहौल बन गया। यूजर्स महेश को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘देखने में ही इतना अजीब लग रहा है, मनीषा को कैसा फील हुआ होगा, मेरी आँखों से देखो क्या था बे ये।’ एक अन्य ने लिखा, ‘कर क्या रहा भाई ये।’ एक अन्य ने कमेंट किया, ‘ट्रॉमा में चली गयी हमारी बिहार की चुलबुली।’

अन्य न्यूज़



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments