पाकुड़। पर्यटन कला संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार अधिनस्थ खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय के निर्देश के आलोक में खेल निदेशालय एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस (09 अगस्त) के अवसर पर “झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023” 09-10 अगस्त अन्तर्गत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला स्तरीय स्टेडियम बैंक कॉलोनी पाकुड़ में प्रातः 8:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।
उक्त प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार ने जिला ओलंपिक संघ के सदस्यों के साथ बैठक की। जिसमें पुरूष एवं महिला वर्ग के लिए एथलेटिक्स अंतर्गत 100 मी, 200 मी,400 मी दौड़, 4 गुणा 400 मी रिले दौड़,4 गुणा 100 मी रिले दौड़, तीरंदाजी अन्तर्गत इंडियन राउंड 30 मीटर,50 मीटर स्पर्धा एवं फुटबॉल का आयोजन किया जाएगा।
पुरस्कार राशि
पुरूष एवं महिला के लिए अलग अलग राशि
फुटबॉल
- विजेता – 21000
- उपविजेता – 15000
- तृतीय स्थान -11000
एथलेटिक्स
पुरूष एवं महिला के लिए प्रति स्पर्धा अलग अलग राशि
- प्रथम स्थान-5000
- द्वितीय स्थान -3000
- तृतीय स्थान – 2000
तीरंदाजी
पुरूष एवं महिला के लिए प्रतिस्पर्धा अलग अलग राशि
- प्रथम स्थान-5000
- द्वितीय स्थान -3000
- तृतीय स्थान – 2000
नियम एवं शर्तें
अहर्ता:-
1.इन खेल प्रतियोगिताओं में प्रमुख रूप से अनुसूचित जनजाति वर्ग के पाकुड़ जिले के ओपन (कोई आयु सीमा नहीं) खिलाड़ी भाग लेगे।
2.भाग लेने वाले खिलाड़ियों को जाति प्रमाण पत्र,आधार कार्ड,बैंक अकाउंट के साथ जिला स्तर स्टेडियम बैंक कॉलोनी,पाकुड़ के परिसर में अवस्थित जिला एथलेटिक्स संघ कार्यालय में दिनांक- 07 अगस्त 2023 अपराह्न 5:00 बजे तक अनिवार्य रूप से निबंधन कराना होगा। इसके लिए कोई इंट्री फीस नहीं देनी होगी।
नोट:- टीम गेम, रिले रेस हेतु एंट्री प्रत्येक टीम के नाम से होगी।
3.फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों की कुल संख्या अलग अलग 16-16 होगी एवं रिले दौड़ ने भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या 4- 4 होगी। खेल में भाग लेने हेतु प्रयोग में आने वाले जर्सी,बूट, जूता आदि स्वयं का लाना होगा।
4. तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पुरुष तथा महिला खिलाड़ियों को आयोजक द्वारा केवल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु इंडियन राउंड तीर धनुष उपलब्ध कराया जाएगा।
5. निर्धारित तिथि तक निबंधन नहीं कराने वाले टीमों तथा खिलाड़ियों के नामों पर विचार नहीं किया जायेगा। आयोजन समिति द्वारा सभी खेलों के मैच फिक्सर 07अगस्त तक जारी कर दिया जायेगा।
6. सभी खेलों के आयोजन सम्बंधित फेडरेशन के नियमानुसार आयोजित होंगे।
7. विशेष जानकारी हेतु जिला खेल कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।