Friday, September 20, 2024
HomePakurअमृत पाण्डेय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बाबूलाल मरांडी का...

अमृत पाण्डेय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
bachchan5

पाकुड़। झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के जन्मदिवस पर आज पाकुड़ में भाजपा ज़िलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय के नेतृत्व में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

आज सुबह ज़िलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर में पूजा अर्चना कर बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर छोटी अलीगंज स्थित चैती दुर्गा मंदिर परिसर में पौधेरोपण किया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता ब्लड बैंक पहुंचे जहाँ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था।

WhatsApp Image 2024 01 11 at 3.21.36 PM 1

भाजपा के नगर उपाध्यक्ष पिंका पटेल ने रक्तदान किया। पिंका पटेल ने कहा कि आज प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर रक्तदान कर गौरवन्वित महसूस कर रहा हूँ। श्री बाबूलाल मरांडी जी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण किया।

जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि श्री बाबूलाल मरांडी जी जन्मदिन को आज कार्यकर्ताओं ने सादगी के साथ जन्मदिन मनाया। उनके स्नेह से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होता है। उनके प्रेरणा से सभी कार्यकर्ता संगठन कार्य को तेज कर रहें हैं। उनके नेतृत्व में हम राजमहल लोकसभा और पाकुड़ ज़िले के सभी तीनों विधानसभा सीट जीतेंगे।

इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू, विवेकानंद तिवारी, विश्वनाथ भगत, धर्मेंद्र त्रिवेदी, शबरी पाल, पंकज साह, पार्थ रक्षित, दीपक साहा, मंगल हांसदा, इवरण सिंह गुजराल, प्राची चौधरी, पार्वती देवी, पिंकी, तुलसी बर्धन, बबलू ठाकुर उपस्थित हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments