Friday, October 18, 2024
HomePakurथैलेसीमिया पीड़ित बच्चों क़ो अंचल निरीक्षक ने किया रक्तदान

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों क़ो अंचल निरीक्षक ने किया रक्तदान

रक्तदान महादान, यह एक पुण्य का काम है: देवकांत सिंह

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
bachchan5

पाकुड़। इंसानियत फाउंडेशन जिस तरह रक्तदान क्षेत्र मे योगदान दे रहे है, काफ़ी सराहनीय है। सभी स्वस्थ मनुष्य क़ो रक्तदान करना चाहिए, ताकि असहाय गरीब जरूरतमंदो क़ो निस्वार्थ भाव से सहायता हो सके। दुनिया का सबसे बड़ा दान क़ोई है तो वे रक्तदान है।

महेशपुर हाटपाड़ा रहीम खान के दो बच्चे राहत खान (8 वर्ष) एवं माही खान (5 वर्ष) की है। दोनों बच्चे थैलेसीमिया से ग्रसित है, इनका इलाज सदर अस्पताल सोनाजोड़ी मे हो रहा है। डॉक्टर ने तत्काल खून चढ़ाने की सलाह दी।

रहीम खान इंसानियत फाउंडेशन के अध्यक्ष सद्दाम हुसैन एवं सचिव बानिज शेख से संपर्क किया। इसकी जानकारी समूह में साझा की गयी। समूह से साहबजपुर के 28 वर्षीय राजीबूल शेख और पाकुड़ ब्लोक के अंचल निरीक्षक देवकांत सिंह क़ो बानिज शेख ने संपर्क किया एवं वे रक्तदान के लिए तुरंत ड्यूटी छोड़ पाकुड़ रक्त अधिकोष पहुंच कर ए बी पॉजिटिव रक्तदान किया। अंचल निरीक्षक ने युवाओं से रक्तदान करने का अपील करते हुए कहा की रक्त दान महादान है, जिससे आप किसी की जान बचा सकते है। इसलिए अधिक अधिक युवाओं को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

मौक़े पर रहीम खान के परिवार संस्था के सचिव बानिज शेख कर्मचारी नविन कुमार उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments