Friday, September 20, 2024
HomePakurअपने नेता के लिए झामुमो कार्यकर्ताओं का दिन प्रतिदिन बढ़ रहा आक्रोश:...

अपने नेता के लिए झामुमो कार्यकर्ताओं का दिन प्रतिदिन बढ़ रहा आक्रोश: श्याम यादव

मजार में दुआ मांग व काली मंदिर में पूजा कर कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन के लिए मांगी न्याय

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
bachchan5

पाकुड़। जिले के पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत चेंगाडांगा पंचायत में झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख के नेतृत्व में पदयात्रा सह न्यायमार्च निकाला गया। न्यायमार्च के माध्यम से अपने नेता पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के न्याय के लिए मांग की गई।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने भाग लिया। न्यायमार्च के माध्यम से जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि आज जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी ने तमाम केंद्रीय एजेंसी को अपनी जेब में रखकर येन-केन-प्रकारेण विरोधी दल के नेताओं को परेशान करने का जो षड्यंत्र रच रही है। उसके खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा शुरू से आवाज बुलंद करता रहा है और हमारे नेता श्री हेमंत सोरेन जी की आवाज को दबा पाना भारतीय जनता पार्टी के लिए काफी मुश्किल प्रतीत हो रहा था। जिसके कारण उन्हें षड्यंत्र के तरह जेल में डाल दिया गया है। आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता में भारी आक्रोश है और हम लोकतांत्रिक तरीके से न्यायमार्च निकालकर अपने नेता के रिहाई की मांग करते रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान चेंगाडांगा मोड़ में उपस्थित मजार पर पहुंच झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के लिए मन्नत मांगी व चेंगाडांगा गांव में उपस्थित माँ काली मंदिर में पूरे रीति रिवाज से पूजा अर्चना कर अपने नेता हेमंत सोरेन के न्याय के लिए प्रार्थना की गई।

मौके पर युवा जिला सचिव उमर फारूक, महिला जिला सचिव सुशीला देवी, पाकुड़ प्रखंड सचिव राजेश सरकार, स्वास्थ्य विभाग के सांसद प्रतिनिधि प्रकाश सिंह, महिला जिला संगठन सचिव सुशीला हेम्ब्रम, अन्ना हेम्ब्रम, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मोसरफ़ हुसैन, महिला प्रखंड अध्यक्ष मीनू मुर्मू, दयानन्द भगत, अली अकबर, मंगल मुर्मू, परगन हेम्ब्रम, अंगूरी खातून, माताल मुर्मू सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments