Friday, October 18, 2024
HomePakurअपने नेता हेमंत सोरेन के रिहाई के लिए झामुमो कार्यकर्ताओं ने ईलामी,...

अपने नेता हेमंत सोरेन के रिहाई के लिए झामुमो कार्यकर्ताओं ने ईलामी, तारानगर एवं नवादा पंचायत में निकाला न्यायमार्च

ईडी की कार्रवाई पक्षपातपूर्ण, आनेवाले चुनाव में झारखंड की जनता सुनाएगी फैसला: झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
bachchan5

पाकुड़। जिले के पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत ईलामी, तारानगर व नवादा पंचायत में झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख के नेतृत्व में पदयात्रा सह न्यायमार्च निकाला गया। न्यायमार्च के माध्यम से अपने नेता पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के न्याय के लिए मांग की गई।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने भाग लिया। न्यायमार्च के माध्यम से जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी केंद्र की भाजपा सरकार व ईडी की पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का विरोध करती है। हमारे लोकप्रिय नेता पूर्व मुख्यमंत्री सह पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय श्री हेमंत सोरेन जी को साजिश के तहत फंसाया गया है। भाजपा का यह षड्यंत्र ज्यादा दिनों तक चलने वाला नही है, पूरे झारखंड की जनता भाजपा के करतूतों को भली भांति जान व समझ गई है और आनेवाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में अपना फैसला सुनाएगी।

मौके पर जिला संगठन सचिव महमूद आलम, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हबीबुर रहमान, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, प्रखंड युवा सचिव अब्दुल सत्तार, युवा कोषाध्यक्ष मुबारक हुसैन, दयानंद भगत , असरफुल शेख़, मेसकतुल शेख, अब्दुल मसूद, अब्दुल मालेक, जाकिर हुसैन, आलमगीर आलम, यूसुफ खान, रोज़बूल शेख़, जहांगीर शेख़, असीकुल शेख़, मनसर शेख़, नबी शेख़, अबुल शेख़, जियाउल हक, सरफुल शेख़, नूरइस्लाम, सईदुल शेख़ सहित सैकड़ो कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments