Thursday, September 19, 2024
HomePakurआगजनी से पीड़ित परिवार से मिले बाबूधन मुर्मू

आगजनी से पीड़ित परिवार से मिले बाबूधन मुर्मू

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
bachchan5

पाकुड़। सदर प्रखंड के जमशेरपुर पंचायत अंतर्गत पीतांबरा गांव के सफीकुल शेख, दौलत शेख, रफीदा बेबा एवं खालिदा खातून का घर में आज सुबह लगभग 7:30 बजे आग लग जाने से सभी का घर जल कर बुरी तरह से राख हो गया। आग लग जाने से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।

खबर मिलते ही भाजपा नेता सह पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू घटना स्थल पर पहुंचकर अग्निकांड में पीड़ित परिवारों से मिले एवं उनका हाल-चाल जाना। बाबूधन मुर्मू ने पीड़ित परिवारों से मिलकर आर्थिक सहायता प्रदान की एवं घटनास्थल से ही पाकुड़ अंचल अधिकारी से बात कर सरकारी लाभ देने का आग्रह किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments