जयकिस्टोपुर जलसा में पहुंचे सांसद विजय हांसदा, कहा अपनी दुवाओं में पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को भी करें शामिल

WhatsApp Image 2024 03 03 at 7.08.49 AM
bachchan5

पाकुड़। जिले के जयकिस्टोपुर में शनिवार की रात एक दिवसीय अजीमुश्शान धार्मिक जलसा का आयोजन किया गया। इसमें दूरदराज से आये उलेमाओं ने शिरकत की। दीनी जलसे में इलाके के लोगों की भारी भीड़ जुटी।

इस जलसा में राजमहल सांसद विजय हांसदा भी पहुंचे। सांसद विजय हांसदा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी धर्म सच्चाई के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। सभी धर्मों का उद्देश्य है कि आप जीवन में कैसे आगे बढ़े और अपने समाज को कैसे आगे बढ़ाएं। हमारे समाज में शिक्षा को लेकर लोगों में अभी भी जागरूकता की कमी है। आप अपने बच्चे को दिनी तालिम दें, ताकि वह समाज हित का कार्य कर सके। सही रास्ते पर चलें। झूठ एवं नशा से दूर रहे। गलत रास्ता ना अपनाए। अगर इंसान यह कर ले तो मंजिल कदम चूमेगी।

साथ ही सांसद विजय हांसदा ने लोगों से अपील की कि आप अपनी दुवाओं में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के लिए भी न्याय की दुआ मांगे। क्योकि श्री हेमंत सोरेन जी ने हमेशा राज्य के निवासियों व झारखंडी हितों की रक्षा के लिए काम किया है। तत्पश्चात बाहर से आये अनेक मौलानाओं ने अपने अपने विचार रखें।

मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव, मुहम्मद जलील, महमूद आलम, बाबू भगत, मुबारक सहित हजारों की संख्या में श्रोतागण मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *