फुटबॉल प्रतियोगिता एवं आदिवासी सांस्कृतिक मेला का आयोजन

WhatsApp Image 2024 03 03 at 6.44.28 PM
bachchan5

पाकुड़। जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत बड़ा सरसा गांव में फुटबॉल खेल प्रतियोगिता एवं आदिवासी सांस्कृतिक मेला का आयोजन किया गया।

मेले की अध्यक्षता झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला सचिव सुलेमान बास्की के द्वारा किया गया। मेले में बतौर उपस्थित मुख्य अतिथि राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद सह झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष विजय हांसदा ने शिरकत की। सांसद विजय हांसदा का आदिवासी एवं पारंपरिक रीति रिवाज से स्वागत किया गया। सांसद विजय हांसदा के द्वारा मेले में उपस्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता एवं आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बिना साक्षय के ई डी के द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं करने के कारण इस प्रकार किया गया। अगर हेमंत सोरेन के द्वारा बीजेपी से गठबंधन किया गया होता तो आज उन्हें जेल नहीं जाना पड़ता। भाजपा हमेशा से झारखंड की सरकार को अस्थिर करने के पीछे लगी हुई थी लेकिन जब किसी प्रकार की कोई रास्ता नजर नहीं आया तो 8 एकड़ जमीन की झूठी दलील देकर ई डी के द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जो झारखंड की जनता के साथ अन्याय है। बहुत ही जल्द झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल से बाहर आ जाएंगे। अब समय आ गया है कि केंद्र सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने का, आगामी लोकसभा में आप सभी एक मत होकर इंडिया गठबंधन को वोट देकर झारखंड के 14 लोकसभा सीटों में जीत दिलाकर प्रमाणित कर दें।

मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष कृपाल तुरी, बड़ा सरसा गांव के मुखिया गांव के ग्राम प्रधान झारखंड मुक्ति मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ता सहित ग्रामीण मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *