Monday, September 23, 2024
HomePakurशाहीन परवेज ने I.N.D.I.A प्रत्याक्षी विजय कुमार हांसदा के लिए मांगे समर्थन

शाहीन परवेज ने I.N.D.I.A प्रत्याक्षी विजय कुमार हांसदा के लिए मांगे समर्थन

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। I.N.D.I.A गठबंधन के झारखंड मुक्ति मोर्चा राजमहल संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी विजय कुमार हांसदा के पक्ष में अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी पाकुड़ के शाहीन परवेज के नेतृत्व में पंचायत चांदपुर के कबीलपुर, गांधईपुर के फुटानी मोड़, पृथ्वीनगर के कोपागढ़ एवं शिक्षित करना चांचकी में मुखिया तथा आम जनता के बीच अधिक से अधिक वोट करने को संबोधित किया। साथ में कांग्रेस जिला सचिव पप्पू गंगवानी, जगदीश भगत एवं जाहिर अंसारी उपस्थित थें।

शाहीन परवेज ने अपने संबोधन में कहा कि इस बार सम्पूर्ण भारत परिवर्तन की लहर दौड़ रही है। क्योंकि इस मोदी सरकार यानि केंद्र सरकार गरीब को गरीब और अमीर को अमीर बनाने का काम कर रहा है। अगर देखा जाए तो सिर्फ गुजराती अपने मित्रों उद्योग पति को ही अमीर बनाने में लगा है। उन्होंने कहा जैसा कि मीडिया के माध्यम से ये भी खबर मिल रही है कि भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा कहा जा रहा है कि इस बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनती है तो बाबा भीम राव अंबेडकर का संविधान ही बदल देंगे। केंद्र सरकार भाजपा सिर्फ हिंदू मुस्लिम कर सत्ता में बने रहना चाहती है। ये न तो मंहगाई कम करेगी और न ही नोकरी देगी।

उन्होंने आगे कहा विद्यार्थियों के किताबों में इतना टैक्स बढ़ा दिया है कि बच्चे पढ़ाई लिखाई न कर सके, सिर्फ अनपढ़ बने रहे। आज देखा जाय तो भारत ही नहीं झारखंड में भी इस बार भाजपा का सफाया होने जा रहा है जिस कारण विपक्षी राजनेताओं को अपने एजेंसी द्वारा झूठा केस में फंसा कर जेल कर रहा है। ऐसी केंद्र जुमलेबाज सरकार, झूठा बोलने वाली सरकार को भारत की जनता इस बार उखाड़ फेंकने का संकल्प ले ली है। इसलिए मोदी जी बौखला गए है इसलिए अपने संबोधन हिंदू मुस्लिम तथा मंगल सूत्र की बात करता है। अगर करना है तो अपने दस वर्ष कार्यकाल में देश की कौन कौन सी सरकारी संपत्ति को बेचा है इस विषय पर जनता बताएं पर बोलेंगे नही। राहुल गांधी ने कांग्रेस के यानि इंडिया गठबंधन के घोषणा पत्र में ये कह दिया है कि भारत की जनता को 5 न्याय और 25 गारंटी का वायदा किया है अगर इंडिया गठबंधन की सरकार केंद्र में बनाते है तो इसे पूरा करेंगे। इसलिए आप सभी जनता से अपील है कि 1 जून को अपने बहुमूल्य वोट इंडिया गठबंधन के JMM प्रत्याशी तीर धनुष छाप पर बटन दबा कर राजमहल संसदीय क्षेत्र के विजय कुमार हांसदा को भारी मतों से विजय बनावे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments