Saturday, September 21, 2024
HomePakurहूल दिवस के अवसर पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने श्याम यादव के नेतृत्व...

हूल दिवस के अवसर पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने श्याम यादव के नेतृत्व में वीर शहीद सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया वीर शहीदों को नमन

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
  • आजादी की लड़ाई के पहले महानायक है वीर शहीद सिदो कान्हू : झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव

पाकुड़। जिले के झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा हूल दिवस के अवसर पर झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में पाकुड़ शहर का भ्रमण करते हुए डीसी आवास के समीप स्थित सिदो कान्हू पार्क में स्थापित वीर शहीद सिदो कान्हू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

सिदो कान्हू पार्क पहुँचकर सर्वप्रथम पार्टी के जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने वीर शहीद सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी तत्पश्चात जिला सचिव सुलेमान बास्की, जिला उपाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम, जिप अध्यक्षा जुली ख्रीष्टमुनी हेम्ब्रम सहित अन्य ने बारी बारी से माल्यार्पण कर नमन किया।

माल्यार्पण के पश्चात झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि 30 जून सन 1855 में अंग्रेजों के जुल्म-व-शोषण और अत्याचार के विरुद्ध बिगुल फूंक कर “हमारी माटी छोड़ो” का नारा देते हुए संघर्ष व बलिदान की गाथा लिखने वाले वीर शहीदों को याद करने का आज खास दिन है। हूल क्रांति के जनक अमर शहीद सिदो-कान्हू के अलावा चांद-भैरव व फूलो-झानो के साथ-साथ विद्रोह में शहादत देने वाले सभी वीरों का बलिदान झारखंड के लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

सिदो कान्हू पार्क पहुँचने के पूर्व जिले के बिरसा चौक में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रधांजलि दी गई।

मौके पर जिला संगठन सचिव महमूद आलम, जिला संगठन सचिव कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, युवा जिला सचिव उमर फारूक, महिला जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान, मजदूर मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज चौबे, केंद्रीय सदस्य मिथिलेश घोष, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, सचिव राजेश सरकार, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड सचिव जावेद आलम, जिला सदस्य तनवीर हुसैन, जिला सदस्य आलमगीर आलम, जिला सदस्य सगीर अंसारी, जिला सदस्य पिंटू गुप्ता, जिला सोशल मीडिया सदस्य प्रकाश सिंह, मोसर्रफ हुसैन, दयानंद भगत, रियाज सहित विभिन्न पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष व सचिव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments