Thursday, September 19, 2024
HomePakurमनाई गई वीर अब्दुल हमीद की सहादत दिवस

मनाई गई वीर अब्दुल हमीद की सहादत दिवस

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
rajkumar bhagat photo

पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्याम यादव नेतृत्व में जिले के झामुमों कार्यकर्ताओं द्वारा परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद की पुण्यतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला कार्यालय धनुषपूजा पाकुड़ में मनाई गई।

सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया उसके बाद जिला सचिव सुलेमान वासकी ने की ततपश्चात बारी बारी से उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दी गई।

जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि भारत को 1947-49 के दौरान पाकिस्तान के साथ हुए कश्मीर वॉर में अपने कई सैनिकों से हाथ धोना पड़ा था। तब पाकिस्तान को लगा कि भारत उसकी सैन्य क्षमता के आगे काफी कमजोर है। पाकिस्तान ने इसी गलतफहमी में 1965 में एक बार फिर से युद्ध छेड़ दिया जिसका भारत से मुंहतोड़ जवाब मिला। इस युद्ध में वीर अब्दुल हमीद हीरो के रूप में उभरे। भारतमाता के इस लाल ने जीप से पाकिस्तान के आठ टैंक ध्वस्त कर दिए जिन्हें उस वक्त अपराजेय माना जाता था। वीर अब्दुल हमीद ने जंग के मैदान में ही 10 सितंबर, 1965 को वीरगति प्राप्त की थी। आज उनका शहादत दिवस है।

इस अवसर पर पूरा झामुमों परिवार उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नमन करता है। मौके पर जिला सचिव सुलेमान बास्की केंद्रीय समिति सदस्य मिथिलेश घोष महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेंब्रम युवा सचिव उमर फारूक प्रखंड अध्यक्ष पाकुड़ मुसलोदीन शेख सहसचिव मुन्ना प्यारेलाल मुर्मू युवा उपाध्यक्ष सलाउद्दीन गाजी नगर उपाध्यक्ष राजू सिंह प्रखंड उपाध्यक्ष दयानंद भगत कृष्णकांत दास बारीक शेख अब्दुल मलिक रजीबुल शेख मुबारक हुसैन वीरेंद्र घोष गौर मंडल मोकालेश्वर रहमान इसाक अंसारी दानारूल शेख रजीबुल शेख अरशद अली अब्दुल मलिक सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments