[ad_1]
जमशेदपुर13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
धातकीडीह में बाइक व स्कूटी की टक्कर में जुगसलाई के बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना शनिवार शाम साढ़े सात बजे की है। मृतक ईश्वर गुप्ता (62) जुगसलाई पुरानी बस्ती रोड स्थित जीएस गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते थे। घटना में घायल ईश्वर गुप्ता और उनकी पत्नी मंजू गुप्ता काे इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया। वहां ईश्वर गुप्ता की रात 12 बजे मौत हो गई।

उनकी पत्नी मंजू को कई जगह चोट आई है। फिलहाल परिजन रविवार शाम उनको डिस्चार्ज कराकर घर ले गए। घटना के वक्त ईश्वर गुप्ता पत्नी के साथ स्कूटी (जेएच05एए 0313) से घर लौट रहे थे। बेल्डीह कालीबाड़ी से कुछ दूर आगे तेज रफ्तार में आ रहे बाइक (जेएच05बीएल- 2961) सवार युवक ने टक्कर मार दी। घटना में युवक भी गिरा, जिसे स्थानीय लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया।

[ad_2]
Source link