[ad_1]
मनीष दुबे/ देवघर. देवघर में अपराध पर नकेल कसने के लिए लगातार देवघर पुलिस कार्य कर रही है. इसी कड़ी में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान दुकानदारों से हथियार के बल पर रंगदारी मांगने के आरोप में बाबा परिहस्त के गैंग के 10 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एसपी कार्यालय में गिरफ्तार किए गए 10 आरोपितों के बारे में एसपी सुभाष चंद्र जाट ने जानकारी दी.
एसपी ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की बाबा परिहस्त गिरोह के सदस्यों के साथ आशीष मिश्रा के गुर्गों ने शिवगंगा इलाके में लगाए गए अस्थाई दुकान के एवज से हथियार के बल पर रंगदारी वसूली जा रही है. सूचना के सत्यापन उपरांत देवघर पुलिस के द्वारा कारवाई करते हुए बाबा परिहस्त गिरोह के 10 सदस्यों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है.
गिरफ्तार अपराधियों में सोनू केशरी, जय गिरी उर्फ जय भारद्वाज, आदित्य कुमार चौबे उर्फ बिक्कु चौबे, बिमल बहादुर थापा, शिवम केशरी, अमित केशरी, राहुल परिहस्त, चंदू राउत, राहुल केशरी, सूरज पोद्दार शामिल हैं. सभी देवघर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. इनके पास से पुलिस ने 3 देशी पिस्टल, 08 जिदा गोली, 03 खाली मैगजीन व 5 मोबाइल बरामद किया है.
बता दें कि गिरफ्तार सभी सदस्यों का आपराधित इतिहास रहा है. देवघर जिला अंर्तगत कई कांडो में पूर्व से अपराधी रहे हैं. इतने बड़े संख्या में गिरोह के सदस्यों की गिराफ्तारी को देवघर पुलिस बड़ी सफलता मान रही है.
.
Tags: Hindi news, Local18
FIRST PUBLISHED : July 09, 2023, 21:38 IST
[ad_2]
Source link


