Thursday, May 15, 2025
HomeOnePlus Nord CE 5G में मिल रहा एंड्रॉयड 13 अपडेट, आए नए...

OnePlus Nord CE 5G में मिल रहा एंड्रॉयड 13 अपडेट, आए नए फीचर्स

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

OnePlus Nord CE 5G को OxygenOS 13 F.50 का अपडेट मिल रहा है। भारत में यह स्मार्टफोन 2021 में एंड्रॉयड 11 के साथ लॉन्च किया गया था। अब इस फोन में मिलने वाला लेटेस्ट ओएस अपडेट बेहतर सिस्टम सिक्योरिटी और अन्य बग फिक्स के साथ लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच प्रदान करता है। अपडेट फिलहाल भारत में यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है। नया अपडेट सबसे पहले 10 जुलाई से देश में कुछ OnePlus Nord CE 5G यूजर्स के लिए उपलब्ध हो रहा था और धीरे-धीरे इसे ज्यादा यूजर्स के लिए प्रदान किया जाएगा।

OnePlus ने 10 जुलाई को अपने कम्युनिटी पेज के जरिए लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट के रोलआउट की घोषणा की थी। भारत में OnePlus Nord CE 5G स्मार्टफोन के लिए OxygenOS 13 F.50 अपडेट यूजर्स के लिए बैच में जारी किया जा रहा है, जो कि जुलाई 2023 एंड्रॉइड सिक्योरिटी पैच और अन्य अपग्रेड ला रहा है। लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच बेहतर सिस्टम सिक्योरिटी और स्टेबिलिटी लाता है। OnePlus Nord CE 5G अपडेट फर्मवेयर वर्जन EB2101_11.F.50 के साथ आता है।

OnePlus Nord CE 5G में OxygenOS 13 F.50 उन दिक्कतों को भी ठीक करने वाला है, जिसके चलते अनलॉक होने के बाद होम स्क्रीन रुक जाती है। कंपनी ने कहा कि यह कुछ कंडीशन में फोटो ऐप को क्रैश होने से भी रोकेगा।

ध्यान देने वाली बात यह है कि OnePlus Nord CE 5G के लिए OxygenOS 13 F.50 वर्तमान में सिर्फ भारत में ही उपलब्ध है। OnePlus ने कहा कि लेटेस्ट अपडेट 10 जुलाई से जारी किया जाएगा। कंपनी के अनुसार, देश में कुछ यूजर्स को पहले दिन अपडेट मिल गया होगा, जिसके बाद बड़े स्तर रोलआउट किया जाएगा। यूजर्स स्मार्टफोन के सेटिंग ऐप पर जाकर मैनुअली अपडेट को चेक कर सकते हैं। वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी पर सॉफ्टवेयर अपडेट पर जाकर डाउनलोड अपडेट पर क्लिक करके इंस्टॉल कर सकते हैं।

OnePlus ने हाल ही में अपने समर लॉन्च इवेंट में OnePlus Nord CE 3 को भारत में लॉन्च किया। नया स्मार्टफोन Snapdragon 782G प्रोसेसर पर बेस्ड है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच की फ्लुइड AMOLED डिस्प्ले दी गई है। वनप्लस नोर्ड सीई 3 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन में 80W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments