पाकुड़ । जिला पाकुड़ प्रखंड महेशपुर के रवि मुर्मू (उम्र 7) सदर अस्पताल सोनाजोरी पाकुड़ मे इलाजरत है। हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होने के कारण डॉक्टर ने खून चढ़ाने की सलाह दी।
पिता ने इंसानियत फाउंडेशन के संचालक सद्दाम हुसैन से संपर्क किया। रक्त कि उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए सद्दाम हुसैन ने समूह मे जानकारी दी।
संस्था के अध्यक्ष बानिज शेख ने रक्तदाता आनजर शेख से सम्पर्क किया। रक्तदाता ससमय रक्त अधिकोष पहंच कर रक्तदान किया। रवि मुर्मू के परिजनों ने रक्तदाता का आभार व्यक्त किया और उज्ज्वल भविष्य की कमाना की।
अहम योगदान मे अध्यक्ष बानिज शेख, संचालक सद्दाम हुसैन, फरजन, आसादुल, सेनाउल, नुरुजामन, अजमल शेख कर्मचारी पियूष एवं नवीन कुमार का रहा।