बुधवार, अक्टूबर 4, 2023
होमझारखण्डबर्थडे बॉय तैमूर अंसारी ने अपने जन्मदिन पर किया रक्तदान

बर्थडे बॉय तैमूर अंसारी ने अपने जन्मदिन पर किया रक्तदान

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। शहर के एक निजी क्लिनिंक में इलाजरत नवादा निवासी अंतरा बीवी जो गर्भवती है। शरीर में खून (ए पॉजिटिव) की कमी होने के कारण इलाज में काफी परेशानी हो रही थी। जिसके चलते डॉक्टरों ने मरीज को खून चढ़ाने का निर्देश दिया।

मरीज के परिजनों ने मदद के लिए लाइफ सेवियर्स समूह (पाकुड़) से संपर्क किया। इसके कुछ ही देर बाद समूह के अध्यक्ष नाफिसूल आलाम ने सोनाजोड़ी निवासी तैमूर अंसारी से संपर्क किया और तैमूर रक्तदान करने के लिए तैयार हो गए।

तैमूर अंसारी ने कुछ ही देर में रक्त अधिकोष पहुंचकर रक्तदान किया। फिर जाके मरीज का इलाज शुरू हुआ। मरीज के परिजनों ने समूह और तैमूर को धन्यवाद दिया। मरीज के परिजनों ने तैमूर को दुआओं से भी नवाजा।

रक्तदाता तैमूर ने कहा आज मेरा जन्मदिन है और मैं बहुत खुश हूं क्योंकि मुझे अपने जन्मदिन पर रक्तदान करने का मौका मिला। मैं आगे चलकर भी रक्तदान करता रहूंगा।

मौके पर समूह के मीडिया प्रभारी साहबाज आलम, सक्रिय सदस्य मसीहूर रहमान और रक्त अधिकोष के कर्मचारी नवीन कुमार मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments