Tuesday, April 21, 2026
Homeगुमला जिला को मिला भूमि सम्मान प्लेटिनम सर्टिफिकेट
एडिटर इन चीफ
धर्मेन्द्र सिंह

गुमला जिला को मिला भूमि सम्मान प्लेटिनम सर्टिफिकेट

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

गुमला. गुमला जिला को आज दिल्ली स्थिति विज्ञान भवन में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों भूमि सम्मान सर्टिफिकेट 2023 से नवाजा गया. जिसे उपायुक्त सुशांत गौरव ने प्राप्त किया, इस अवसर पर अपर समाहर्ता सुधीर कुमार गुप्ता एवं सदर एसडीओ रवि जैन भी मौजूद रहे.बताते चलें कि बैक टू बैक गुमला जिला को राष्ट्रीय स्तर की यह दूसरी उपलब्धि प्राप्त हुई. इससे लगभग 2 माह पूर्व दिल्ली के विज्ञान भवन में लोक प्रशासन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए देश के सबसे प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री अवार्ड से गुमला को नवाजा गया था.इस अवसर पर देश के कई बड़े प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे,ऐसे मंच पर गुमला को फिर एक बार राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि से नवाजा गया. इससे गुमला के साथ साथ झारखंड राज्य का भी गौरव बढ़ा है.

भूमि संबंधी राइट ऑफ रिकॉर्ड का बेहतर ढंग से डिजिटलाइजेशन करने वाले जिलों को भारत सरकार द्वारा भूमि सम्मान से सम्मानित किया गया. जिसमें देशभर के 75 जिलों का चयन भारत सरकार के द्वारा किया गया था. जिसमें झारखंड के गुमला सहित 9 जिले शामिल हैं. जिसमें गुमला जिला सहित दुमका, गिरिडीह,चतरा, खुंटी, लोहरदगा, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और सिमडेगा शामिल है.

देशभर के 75 जिलों का चयन
झारखंड के इन 9 जिलों में 99 प्रतिशत से अधिक राइट ऑफ रिकॉर्ड जिसमें सेल डीड, खतियान एवं अन्य भूमि संबंधित दस्तावेजों का डिजिटलाइजेशन किया जा चुका है.जानकारी के अनुसार डिजिटल इंडिया भूमि रिकॉर्ड आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत देश के 28 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 766 जिले में भूमि रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण की प्रक्रिया जारी है. इनमें बेहतर ढंग सेभूमि रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण करने के लिए गुमला सहित 75 जिले के उपायुक्त और अपर समाहर्ता को सम्मानित किया गया.

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments