शुक्रवार, सितम्बर 22, 2023
होमझारखण्डइंसानियत फाउंडेशन: रक्तदान से लेकर समाज की सेवा तक

इंसानियत फाउंडेशन: रक्तदान से लेकर समाज की सेवा तक

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। इंसानियत फाउंडेशन जिले में रक्तदान शिविर चला कर जरुरतमंदों को रक्तदान कर रही है। इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों ने रक्तदान के महत्व को समझा है और संस्था के सदस्य रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे है। वे युवाओं के बीच एक सकारात्मक पहल की ओर दिशा प्रदर्शित कर रहे है। और इसका अच्छा उदाहरण भी समाज में दिख रहा हैं। संस्था न केवल रक्तदान कर रही है, बल्कि समाज में ऐसे व्यक्तियों की मदद भी कर रही है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।

चांचकी के 25 वर्षीय आजमाईल शेख का एक पैर दुर्घटना ग्रस्त हो गया है। संस्था ने आजमाईल शेख को दो हजार रूपये का आर्थिक मदद की है। अंजना के 40 वर्षीय फारूक शेख की दुर्घटना में दोनों पैर छतिग्रस्त हो गयी है। संस्था ने उसे भी दो हजार रु की आर्थिक मदद की है। चांचकी के 55 वर्षीय अरशद शेख की गंभीर बीमारी से हाथ और पैर अक्रियाशील हो गया है। संस्था ने उन्हे आर्थिक मदद के रूप में दो हजार रूपये दिए। साथ ही एक जरुरतमंद परिवार तथा एक टी वी के मरीज क़ो दो दो हजार रूपये आर्थिक मदद के रूप में संस्था ने दिए।

एक 7 वर्षीय बच्ची नूरजहाँ, जो किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त है। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज की सलाह दी है, संस्था ने उसके परिजन को 7800 रु का आर्थिक मदद की है।

मौके पर अध्यक्ष बानिज सेख, संचालक सद्दाम हुसैन, फरजन शेख, सनाऊल, परवेज, नुरुजामन, बुलेट, केबलू साहा एवं अन्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments