Sunday, May 19, 2024
HomePakurमंडलकारा में हुए जेल अदालत में दिए गए विधिक जानकारी

मंडलकारा में हुए जेल अदालत में दिए गए विधिक जानकारी

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
bachchan5

पाकुड़। झालसा रांची के निर्देशानुसार मंडलकारा पाकुड़ में जेल अदालत का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी की निर्देश पर की गई।

उक्त कार्यक्रम में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अजय कुमार गुड़िया, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी निर्मल कुमार भारती, जेलर ललन कुमार भारती ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।

उक्त कार्यक्रम में संबोधित करते हुए अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अजय कुमार गुड़िया ने कैदियों के हित में कई निशुल्क विधिक सहायता से संबंधित जानकारी दी न्यायिक दंडाधिकारी ने जेल अदालत के माध्यम से बंदी को सुलहनिए वाद को समाप्त करने हेतु निशुल्क कानूनी सेवा लेने को कहा। साथ ही ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाली सुविधाओं से सभी कैदियों को जानकारी से अवगत कराया। कोई सुलहनीय वाद नहीं रहने के कारण वाद का निष्पादन नही किया गया।

मौके अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अजय कुमार गुड़िया, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी निर्मल कुमार भारती समेत जेल के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments