शनिवार, दिसम्बर 2, 2023
होमझारखण्डइंसानियत फाउंडेशन के सदस्य जीवन बचाने के लिए लगातार कर रहे है...

इंसानियत फाउंडेशन के सदस्य जीवन बचाने के लिए लगातार कर रहे है रक्तदान

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। मानव जनसेवा के भाव में, इंसानियत फाउंडेशन के सदस्य जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए लगातार रक्तदान कर रहे हैं। संगठन के सदस्य रक्त की पर्याप्त आपूर्ति बनाए रखने के महत्व में विश्वास करते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि रक्त कमी के कारण किसी का जीवन खतरे में न पड़े।

इस उल्लेखनीय प्रतिबद्धता को आज भी संस्था ने बनाये रखा, जहां सदर अस्पताल मे इलाजरत महेशपुर के पारुल बीबी (उम्र 22 वर्ष) का सिजेरियन डिलीवरी होना है। रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा काफ़ी कम होने पर डॉक्टरों ने गर्भवती महिला को दो यूनिट रक्त चढ़ाने की सलाह दी। साथ ही ईशाकपुर के कैंसर पीड़ित नूर नबी (उम्र-55 वर्ष) को भी डॉक्टरों ने रक्त चढ़ाने की सलाह दी।

रक्त की उपलब्धता को सुनिश्चित करने हेतु मरीज के परिजनों ने संस्था इंसानियत फाउंडेशन से सम्पर्क किया। संस्था के समूह संचालक सद्दाम हुसैन ने इसकी जानकारी साझा की।

जानकारी मिलते ही महेशपुर के तीन रक्तदाता कबीर, तोहिबूल शेख तथा साकिम शेख ने ससमय रक्त अधिकोष पहुँच कर रक्तदान किया। साथ ही उस्मान ने रक्तदान कर रक्त अधिकोष में जमा करवाया ताकि जरुरत पड़ने पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

सभी रक्तदाताओं ने संस्था का आभार व्यक्त किया की उन्हें रक्तदान जैसे महान कार्य के लिए चुना गया।

मरीज के परिजनों ने सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कमाना की।

मौक़े पर समूह संचालक सद्दाम हुसैन, आसादुल, कबीर, उस्मान, तोहिबूल, कर्मचारी पियूष और नवीन कुमार थे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments