Friday, April 26, 2024
HomePakurसंस्था के सदस्यों ने गर्भवती महिलाओं को किया रक्तदान

संस्था के सदस्यों ने गर्भवती महिलाओं को किया रक्तदान

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
bachchan5

पाकुड़। इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों पवित्र माहे रमजान मे धर्म की दिवार तोड़कर रक्तदान के लिए आगे आकर लोगों की जान बचाने की कार्य कर रहा है। संस्था की इसी पहल जो सराहनीय है, सदर अस्पताल सोनाजोरी मे भर्ती गर्भवती महिला 27 वर्षीय सएमा खातून को ए पॉजिटिव ब्लड और महेशपुर की साहिना खातून को ए पॉजिटिव ब्लड की अत्यंत जरूरत पड़ी।

परिजनों ने इंसानियत फाउंडेशन के अध्यक्ष सद्दाम हुसैन और मेहबूब आलम से संपर्क कर रक्त की उपलब्धता को सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

तोफाइल हक ने गुमानी से आकर रक्तदान किया। वही महेशपुर के सिदाम लेट ए पॉजिटिव ने रक्तदान किया। उन्होंने इससे पहले 4 बार रक्तदान किया है।

मौके पर अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, अनवर शेख, मेहबूब आलम, कर्मचारी नवीन कुमार और पियूष दास थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments