Monday, May 20, 2024
HomePakurइंडिया गठबंधन के बैनर तले मोदी एवं केंद्र सरकार की तानाशाही रवैया...

इंडिया गठबंधन के बैनर तले मोदी एवं केंद्र सरकार की तानाशाही रवैया को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
bachchan5

पाकुड़। इंडिया गठबंधन के बैनर तले घटक दल के संयोजक श्याम यादव के नेतृत्व में मोदी सरकार के तानाशाही रवैया को लेकर आज नगर स्थित रविंद्र चौक में एक दिवसीय विरोध शह धरना प्रदर्शन घटक दलों के द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य रूप से लोकसभा में विपक्ष के 142 सांसदों के निलंबन एवं लोकतंत्र को खत्म करने की मनसा के विरोध में प्रदर्शन किया गया।

श्याम यादव के नेतृत्व में सभी घटक दलों के शीर्ष नेताओं ने विरोध में अपने-अपने वक्तव्य को रखा और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी एवं भाषण दिया।

घटक दल के नेतृत्व करता एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि 142 सांसदों को एक साथ निलंबित कर देना मोदी सरकार की क्रूर शासन व्यवस्था एवं लोकतंत्र को समाप्त कर राजतंत्र की स्थापना करने जैसी बात है। यह दिन इतिहास में काला दिवस के रूप में लिखे जाएंगे। आजादी के बाद से आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ की एक साथ 142 सांसदों को निलंबित कर दिया गया। यानि विपक्ष के सारे सांसदों को निलंबित कर अपने मन के अनुसार कार्य करना यह क्रूर शासन व्यवस्था एवं राजतंत्र का परिचायक है। जिससे यह स्पष्ट होता है कि मोदी सरकार निरंकुश शासन व्यवस्था की ओर बढ़ चली है। मंच से जनता से आह्वान किया की आने वाला समय हमारा होगा और हम वोट के अधिकार से उन्हें बताएंगे कि देश में राजतंत्र नहीं लोकतंत्र है और उन्हें सत्ता से बेदखल करेंगे।

इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी रेल से लेकर बाजार तक बंद की जाएगी। केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा जो दिशा निर्देश होगा उसके तहत कार्य किए जाएंगे। हम सभी संघर्षरत थे और हमेशा रहेंगे।

मंच पर शीर्ष नेताओं में इंडिया घटक दल के कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष वोलाई सरकार, अल्पसंख्यक अध्यक्ष कांग्रेस शाहीन परवेज, जिला महासचिव कांग्रेस दाऊद मरांडी, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस मंसारुल हक, आदिवासी कांग्रेस जोनल कोऑर्डिनेटर रसका हेंब्रम, सीपीएम स्टेट सीनेटर मेंबर शिवानी पाल, जनता दल के जिला अध्यक्ष गौतम मंडल, राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष महावीर मढैया, जिला सचिव श्रवण कुमार भगत, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला सचिव सुलेमान बास्की, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा हबीबुर रहमान, महमूद आलम, प्रखंड उपाध्यक्ष महेशपुर सह बीस सूत्री सदस्य जेम्स सुशील हेंब्रम, झारखंड मुक्ति मोर्चा पाकुड़ के प्रखंड अध्यक्ष मुसलोउद्दीन शेख, महेशपुर प्रखंड के झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारूद्दीन मियां, पाकुड़िया के झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, अमड़ापाड़ा प्रखंड के झामुमो प्रखंड सचिव जहीरूद्दीन अंसारी, महिला नेत्रीयो सहित इंडिया घटक दल के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिन्होंने अपनी बाणी से धरना को संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments