Monday, May 20, 2024
HomePakurजिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर रंजीत कु० सिंह ने बाबूलाल मरांडी से...

जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर रंजीत कु० सिंह ने बाबूलाल मरांडी से की चर्चा

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष राजमहल लोकसभा चुनाव प्रभारी रंजीत कुमार सिंह एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया।

रंजीत कुमार सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री से जिले के स्वास्थ्य व्यवस्था पर चर्चा की। श्री सिंह ने बताया की शहर में स्वास्थ्य व्यवस्था खराब हो चुकी है। शहर में घनी आबादी है और एक स्वास्थ्य केंद्र है वो भी सुविधा विहीन है। पाकुड़ शहर से 7 किलोमीटर दूर सोनाजोड़ी में सदर अस्पताल है यदि अचानक शहर में कोई बीमार या गंभीर बीमारी होती है तो एक बड़ा समस्या उत्पन्न हो जाती है। 7 किलोमीटर दूर ले जाते ले जाते कभी भी रोगी दम तोड़ सकता है। महिला हो या पुरुष समय पर इलाज नहीं हो पाती है। शहर के स्वास्थ्य केंद्र में कोई व्यवस्था नहीं है, ना डॉक्टर है, नर्स है, ना ही दवाई है।

इस आशय की शिकायत पत्र पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को दिया गया। उन्होंने आश्वस्त किया कि हम पहल करेंगे की शहर के लिए स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था कराई जाए। जिससे लोगों का इलाज हो सके।

भाजपा के जिला अध्यक्ष अमृत पांडे, अनुग्रहित प्रसाद साहा, गोपी दुबे, उपाध्यक्ष हिसाबी राय, मिसफिका हसन, दुर्गा मरांडी, बबुधन मुर्मू, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के आशुतोष राणा, आयुष सिंह, जितेंद्र भगत, लक्ष्मण पुरी, राघवेंद्र प्रताप, उदयभान सिंह, मोहम्मद जावेद अंसारी के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments