Monday, May 20, 2024
HomePakurगुरुदेव कोचिंग सेंटर, परिसर में स्वामी विवेकानंद की जयन्ती मनाई गयी

गुरुदेव कोचिंग सेंटर, परिसर में स्वामी विवेकानंद की जयन्ती मनाई गयी

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
bachchan5

पाकुड़। क्षेत्रीय निबंधित कार्यालय झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, रांची स्थानीय श्री गुरुदेव कोचिंग सेंटर, पाकुड़ परिसर में राष्ट्र युवा दिवस के शुभावसर पर स्वामी विवेकानंद की जयन्ती उपस्थित गण्य मान्य आमंत्रित अतिथि के द्वारा फोटो पर माल्यार्पण कर सबों के द्वारा पुष्प अर्पित किया गया ।

आज के राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में स्वामी विवेकानंद की प्रासंगिकता पर बोलते हुए प्रदेश महासचिव रामरंजन कुमार सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारतीय सांस्कृति, भारतीय आदर्श और भारतीय मानवीय मूल्यों के आधार स्तंभ थे और उन्हीं से भारतीय जीवनमूल्य व्याख्यायित होता है। वे भारतीय आर्ष परंपरा के अक्षय पुरुष थे, जिनके मन-वचन-कर्म में भारतीय राष्ट्रीय सांस्कृतिक चेतना की अक्षुण्ण धारा विद्यमान थी। उनका संपूर्ण जीवन भारतीय राष्ट्रीयता का पर्याय था।

आमंत्रित अतिथि अंगिका समाज के उपाध्यक्ष भागीरथ तिवारी ने कहा कि आज के परिप्रेक्ष्य में जबकि हमारा देश भ्रष्टाचार, अनाचार, कदाचार और व्यभिचार से ग्रस्त होकर अपने भारतीय संस्कार से दूर होता जा रहा है। व्यक्तिगत स्वार्थ के कारण राष्ट्रीयता धूमिल होती जा रही है। ऐसे समय में एक ओजस्वी सत्तासीन महापुरुष स्वामी विवेकानंद के अनुयायी के रूप में देश के पुनरूद्धार के लिए संघर्षशील हैं, तो हम भारतीयों का यह पावन दायित्व है कि ऊँच-नीच, जाति-संप्रदाय के नाम पर विभाजित हो रहे देश को स्वामी जी के शब्दों से मार्गदर्शन करें।

भारत स्वाभिमान के जिला संयोजक संजय कुमार शुक्ला ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने ठीक ऐसी ही परिस्थितियों पर करुणार्द्र होकर कहा था कि जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहते हो तो “अनुभव करो, जागो, उठो और लक्ष्य की प्राप्ति तक निरंतर गतिशील बने रहो। जैसा तुम सोचते हो वैसा ही बनोगे” आज के परिपेक्ष्य में संस्कारवान शिक्षा बेहद आवश्यक है।

पाकुड़ जिलाध्यक्ष गब्रियल मुर्मू ने अपने सम्बोधन में स्वामी विवेकानंद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा शक्ति जीवन है, निर्बलता मृत्यु है, उसी तरह विस्तार जीवन है और संकुचन मृत्यु है। जीवन को परोपकार में लगायें रखना ही मानवता की कुंजी है।

उक्त अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष जे. दत्ता, पूर्व कोषाध्यक्ष मनोज कुमार भगत, प्रखंड अध्यक्ष फएकआरउल शेख, सचिव मनिरुल इस्लाम, जुलियस सोरेन, सेवा निवृत्त शिक्षक मिथिलेश त्रिवेदी, अभिनव झा, अनिता सोरेन ने स्वामी विवेकानंद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को टाफियों का वितरण किया समारोह में विद्यालय सह कोचिंग के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments